The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • 3 Idiots sequel to be made without Aamir Khan R Madhavan Sharman Joshi?

आमिर खान के साथ खेला हुआ, सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से पत्ता कट गया!

ये आमिर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी. अब इसका सीक्वल बन रहा है और आमिर को भनक तक नहीं पड़ी.

Advertisement
sharman joshi, aamir khan, r madhavan, 3 idiots, kareena kapoor khan,
आमिर के को-एक्टर ने कहा कि इस फिल्म का सीक्वल बनाना बेवकूफ़ाना होगा.
pic
शुभांजल
29 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 05:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

खबरों का बाज़ार गर्म है कि Rajkumar Hirani जल्द ही 3 Idiots के सीक्वल पर काम शुरू करने वाले हैं. फिल्म को 4 Idiots नाम से प्रोजेक्ट किया जा रहा है. चर्चा है कि इसमें फिल्म की ओरिजिनल कास्ट की वापसी होगी. मगर ताज़ा रिपोर्ट ने फैंस को चौंकाकर रख दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स ने Aamir Khan, R. Madhavan और Sharman Joshi को इस मूवी के लिए कभी अप्रोच ही नहीं किया. ऐसे में फैंस आशंका जता रहे हैं कि हीरानी सीक्वल में इन तीनों एक्टर्स को कास्ट नहीं करेंगे.

बॉलीवुड हंगामा ने '4 इडियट्स' को लेकर आर. माधवन से बात की थी. एक्टर ने बताया कि उन्हें इस मूवी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है. उल्टा उन्होंने इस फैसले को बेवकूफ़ाना तक बता दिया है. माधवन के मुताबिक,

Embed

Embed

आमिर का भी इस मुद्दे पर कुछ ऐसा ही रुख रहा. वो कहते हैं,

Embed

जहां तक शरमन जोशी की बात है, मेकर्स ने उन्हें भी इस फिल्म को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में उन्होंने बताया,

Embed

बताया जा रहा था कि हीरानी इस फिल्म की कहानी को कंटिन्यूटी में रखने वाले हैं. दावा तो ये भी किया गया कि इसमें ओरिजनल किरदार ही रहेंगे, बस कहानी 15 साल आगे बढ़ जाएगी. मगर आमिर, माधवन और शरमन की बात जानकर इस सीक्वल पर तलवार लटकती नज़र आ रही है. अब यहां से बस दो तरह की संभावना ही नज़र आ रही हैं. पहली ये कि '3 इडियट्स' का सीक्वल महज हवा-हवाई खबर है. दूसरा ये कि हीरानी इसे इन तीनों लीड एक्टर्स के बिना ही बनाने वाले हैं. दोनों ही केस में फैंस की उम्मीद पर पानी फिर सकता है.

वीडियो: ऋतिक रोशन ने बताया किन फिल्मों को रिजेक्ट करने का उन्हें बेहद अफसोस है

Advertisement

Advertisement

()