The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • 12th Fail teaser starring Vikrant Massey and directed by Vidhu Vinod Chopra is out now

UPSC की तैयारी करने वालों पर '3 इडियट्स' वाले आदमी ने फिल्म बना डाली

'12th फेल' नाम की ये फिल्म इसी नाम के नॉवल पर आधारित है. इसे दिल्ली के मुखर्जी नगर में असल UPSC परीक्षार्थियों के साथ शूट किया गया है.

Advertisement
pic
10 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 10 अगस्त 2023, 01:42 PM IST)
12th fail, vikrant massey, vidhu vinod chopra,
'12th फेल' के सीन्स में विक्रांत मैसी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Anurag Pathak के बेस्टसेलिंग नॉवल 12th Fail पर फिल्म बनी है. फिल्म का नाम भी 12th Fail ही है. इसकी कहानी IPS ऑफिसर Manoj Kumar Sharma और IRS ऑफिसर Shraddha Joshi की लाइफ पर बेस्ड होगी. UPSC एग्ज़ाम पास करने से पहले वाली लाइफ पर. मगर ये उनकी बायोपिक नहीं है. क्योंकि इसमें अन्य किरदारों की लाइफ और उनकी 'पढ़-लिखकर IAS- YS बनने' की जर्नी भी दिखाई जाएगी. ये सारी रामकथा आपको आज इसलिए सुनाई जा रही है क्योंकि 12th Fail का पहला टीज़र आया है.

पिछले दिनों TVF की वेब सीरीज़ Aspirants आई थी. जो कमोबेश इसी मसले पर बेस्ड थी. मगर उस सीरीज़ का एंगल इमोशनल था. '12th फेल' प्रैक्टिकल लग रही है. इसे UPSC का गढ़ माने जाने वाले दिल्ली के मुखर्जी नगर में शूट किया गया है. असल स्टूडेंट्स के साथ. उस लिहाज से ये अकैडमिक्स की 'गली बॉय' सरीखी लगती है. इस फिल्म की टैगलाइन है #Restart. यानी दोबारा शुरुआत करिए.

'12th फेल' का टीज़र खुलता है एक खचाखच भरे UPSC कोचिंग क्लास में. जहां दृष्ठि IAS वाले विकास दिव्यकीर्ति बच्चों को पढ़ा रहे हैं. आगे पता चलता है कि एक लड़का है, जिसने UPSC का एग्ज़ाम दिया था. शायद पहला अटेम्प्ट. मगर उसका सेलेक्शन नहीं हुआ. उसके भीतर पुनीत सुपरस्टार की आत्मा आ जाती है. वो टूट जाता है. फिर उसके आसपास खड़े एस्पिरेंट लोग उसे समझाते हैं. बोलते हैं कि रीस्टार्ट करो. इस लड़के का रोल किया है विक्रांत मैसी ने. जिन्हें पब्लिक 'मिर्ज़ापुर' के बबलू पंडित के नाम से जानती है. टीज़र से अपने को कहानी के बारे में इतनी ही जानकारी मिलती है.  

टीज़र के आखिर में यही लड़का पुलिस स्टेशन में पाया जाता है. जहां पुलिसवाला उसे कम 'ज़बान चलाने' की नसीहत देता है. इसके जवाब में ये UPSC एस्पिरेंट कहता है-

“ज़बान चलाना शुरू कहां की है अब तक. चंबल का हूं समझा!”

टीज़र से इस लाइन का संदर्भ साफ नहीं हो पाता है. मगर ये ज़रूर पता चलता है कि इसका फिल्म के कथानक से मजबूत जुड़ाव है. '12th फेल' को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है. वो इससे पहले 'परिंदा', '1942: अ लव स्टोरी', 'मिशन कश्मीर', 'एकलव्य' और 'शिकारा' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. राजकुमार हिरानी की तकरीबन सभी फिल्मों के प्रोड्यूसर रहे हैं. इसमें 'मुन्ना भाई' सीरीज़, '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' जैसी फिल्में शामिल हैं.

'12th फेल' को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ किया जाना है. ये फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. 

वीडियो: शिकारा के डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने आलोचकों को 'गधा' क्यों कहा?

Advertisement

Advertisement

()