गाय के बारे में 11 बातें, जो गोरक्षक भी नहीं जानते
कई लोगों को लगता है कि गाय के चार पेट होते हैं. जबकि सच कुछ और है.
Advertisement

Photo: Reuters
Quick AI Highlights
Click here to view more
गाय हमारी जिंदगी में इतनी शामिल है कि उसके बारे में हम काफी कुछ जानते हैं. स्कूल में गाय पर निबंध भी आपने लिखा होगा. पर फिर भी ये बातें आप शायद न जानते हों.

Photo: Reuters

Photo: Reuters

Photo: Reuters

Photo: Reuters

Photo: Reuters
1. कई लोगों को लगता है कि गाय के चार पेट होते हैं. जबकि सच ये है कि उसके एक ही पेट में चार चैंबर होते हैं. इनके नाम हैं रुमेन, रेटिक्यूलम, ओमैसम और एबोमैसम. ये चारों हिस्से उसे कठोर पौधे पचाने में मदद करते हैं.
2. गाय के गर्भ की ड्यूरेशन इंसान के बराबर ही होती है. ठीक 9 महीने.

Photo: Reuters
3. लाल रंग देखकर सांडों को गुस्सा नहीं आता. बल्कि गाय-बैल-सांड तो हरा और लाल रंग पहचान ही नहीं पाते. बुलफाइट में उस कपड़े का मूवमेंट सांड का ध्यान खींचता है, उसका लाल रंग नहीं.
4. गाय सिर्फ रंभाने की आवाज ही नहीं निकालती. बछड़े क्रंदन करते हैं, जिसे अंग्रेजी में bawling कहते हैं. जबकि सांड गरजते हैं जिसे bellow कहा जाता है.

Photo: Reuters
5. गायें 20 साल तक जिंदा रह सकती हैं. हालांकि डेयरी में पाली जाने वाली गाय इतने समय तक नहीं जी पातीं. अगर गाय के सींग हैं, तो उस पर बने छल्लों को गिनकर आप गाय की उम्र पता कर सकते हैं.
6. फरवरी 1930 में पहली बार कोई गाय हवाई जहाज में उड़ी. गाय का नाम था 'एल्म फार्म ओलाइ.' किसी हवाई जहाज में दुही गई पहली गाय भी यही थी.

Photo: Reuters
7. घरेलू गाय औसतन दिन में चार घंटे सोती है.
8. गाय हर रोज उतना पानी पीती हैं, जितने से आपका बाथटब पूरा भरता है. 40 पाउंड खाने को पचाने के लिए काफी पानी लगता है बॉस.

Photo: Reuters
9. गायें बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ सकती हैं. लेकिन उसी सीढ़ी से उतर नहीं सकतीं. उनके घुटने उस तरह नहीं मुड़ पाते, जैसे हमारे मुड़ते हैं.

Photo: Reuters

