सपा में इस वक्त दो खेमे बने हुए हैं. पिता का मुलायम खेमा और पुत्र का अखिलेशखेमा. दोनों दूसरे खेमे के दिग्गजों को 6-6 साल के लिए निकाल देते हैं. कितना आसानहो गया है नेताओं को पार्टी से निकालना. लेकिन सबको निकालना आसान नहीं है. इसीपार्टी में एक शख्स है जो बीते कई सालों से बदजुबानी की इंतेहा किए हुए है. उन्हेंन अखिलेश खेमा बाहर करता है, न मुलायम खेमा. ये हैं अबू आजमी. उत्तर प्रदेश केआजमगढ़ में जन्मे लेकिन बसे मुंबई में. सपा में उनकी हैसियत छोटी नहीं है. पार्टीकी महाराष्ट्र यूनिट के चीफ हैं. हाल में बंगलुरु में 'मास मोलेस्टेशन' की शर्मनाकघटना के बाद अबू आज़मी ने डबल शर्मनाक बयान दिया. उन्होंने लड़कियों के कपड़ों परही सवाल खड़े किए और कहा कि जहां पेट्रोल होगा, वहीं आग लगेगी . ये पहली बार नहींहै, जब उन्होंने दकियानूसी बात कही हो. वो महिलाविरोधी और सांप्रदायिक बयानों केलिए कुख्यात रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि 'लड़के हैं, गलती हो जाती है' कहने वालेक्या खाकर कार्रवाई करेंगे. फिर भी हम उम्मीद कर रहे हैं. सपा के दोनों खेमे इसकानोटिस ले. फाइल बनाने में मदद हम कर देते हैं, उनके पिछले बयानों को यहां जुटाकर. 12 3 4 5 6 7 8 9 10 11