The Lallantop
Advertisement

अमेरिका में नजर आते हैं ये दस किस्म के हिन्दुस्तानी

ज्यादा मुश्किल नहीं है देसी भाई-बहनों को पहचानना, अलग से ही नज़र आ जाते हैं. बस ये टिप्स ध्यान में रखो.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 26 फ़रवरी 2016, 11:10 AM IST)
Img The Lallantop
Source-bodhisutra
Quick AI Highlights
Click here to view more


11146105_10153446646238395_2200608712626725979_o

शिल्पी झा फिलहाल किताब लिख रही हैं. ब्लॉगर हैं. जर्नलिस्ट भी (पढ़ें टीवी वाली जर्नलिस्ट!) ट्विन बच्चों की मम्मा हैं और पूछती हैं, वो बड़े होकर भी तो ना लड़ेंगे? ये लिस्टिकल उनने हमें लिख भेजा था. अमेरिका वाले इंडियंस पर, अमेरिका की गलियों (अगर यहां जैसी होती हों!) में किसी भारतीयों को कैसे पहचानें और किस-किस किस्म के भारतीय आपको दिख सकते हैं. सबका लेखा-जोखा पढ़िए.


किसी अमेरिकी से पूछो तो वो बताएगा कि धरती पर जो है सो अमेरिका ही है, उसका मुलुक. अब किसी हिन्दुस्तानी से पूछ लो तो बताएगा कि अमेरिका देश ही नहीं भईया सपना है. स्वर्ग के रास्ते का शॉर्टकट है या मध्ययुग का कोकेन (Cockaigne) लैंड है. जहां सब कुछ इतनी मात्रा में मौजूद रहता है कि कुछ चाहने की ज़रूरत ही ना पड़े.
हमारे यहां तो वैसे भी कोई दिनभर अमेरिकन एंबेसी के सामने वीज़ा की लाइन में इंतज़ार भर कर ले. तो शाम तक पूरे मुहल्ले में ढिंढोरा पिट जाता है कि लल्ला अमेरिका गया ही समझो. फिर भले ही एप्लीकेशन रिजेक्ट कर एंबेसी वालों ने छह महीने बाद दोबारा कोशिश करने को बुलाया हो.
अब भई कोई एड़ी-चोटी का जुगाड़ लगाएगा. इतने पापड़ बेलकर वीज़ा करवाएगा. उसके बाद बीस घंटे हवाई ज़हाज़ में बैठकर अमेरिका की धरती पर कदम रखेगा तो खुशी के मारे ज़मीन पर क़दम सीधे कैसे पड़ेंगे? वैसे भईए हिन्दुस्तानी कोई गिर के शेर या सफेद बाघ तो हैं नहीं जो दूरबीन लेकर ढूंढने पर मिलें. छत पर खड़े होकर पांच पत्थर फेंको, ज्यादा नहीं तो तीन तो किसी हिन्दुस्तानी पर ही पड़ेंगे.
वैसे भी अमरीक्का में ज़्यादा मुश्किल नहीं है देसी भाई बहनों को पहचानना, अलग से ही नज़र आ जाते हैं. बस कुछ टिप्स ध्यान में रखो.
(डिस्क्लेमर: देसी परदेस में जितना नया होगा, ये सिंप्टम्स उतनी आसानी से और उतनी ही प्रचुर मात्रा में उसमें पाए जाएंगे। थोड़ा बसिया जाने पर रंग धीरे-धीरे उतर भी सकता है।) 1. The Elite Indian Source-brightchicdreams

आप सड़क पर चलिए या दुकान बाज़ार में घूमिए, हर कोई आपको देखकर औपचारिकता में मुस्कुराएगा ज़रूर, सिवाए अपने देसी दोस्त के. एक देसी दूसरे को देखकर पहले नज़रों से तौलता है, फिर नज़रें फेरकर मन ही मन सोचता है, साला ये भी पहुंच गया यहां. अगर कोई देसी सा दिखता बड़े तपाक से मिले और हाल-चाल पूछे तो पहले तस्कीद कर लें. ज्यादा गुंजाइश है कि वो पाकिस्तानी या बांग्लादेशी भाई होगा, जो आपसे दिल्ली के मौसम से लेकर अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित की तबियत का हाल जानना चाहेगा. 2. The Philosopher इनका भी इलाज है
इनका भी इलाज है

ये फिरंग भी ना बड़े औपचारिक होते हैं जी. लिफ्ट, दुकान, दफ्तर, कहीं भी आपके आगे चलेंगे तो दरवाज़ा पकड़कर आपका इंतज़ार भी करेंगे, बस देसी भाई बहन के पीछे चल रहें हों तो सावधान रहें, ये अपनी धुन में रहने वाले दार्शनिक हैं, अपने पीछे दरवाज़ा धड़ाम से आपके ऊपर छोड़ आपकी नाक को नुकसान पहुंचा सकते हैं. 3. The Quick Learner Source-tumblr

बाकी पोर-पोर से चाहे भदेसपना टपक रहा हो जनाब के लेकिन अपना नाम पूरे अमेरिकन एक्सेंट में बोलना पहले ही दिन ज़रूर सीख लेगा भाई. वैसे चाहे धड़ाधड़ अपनी बीवी-बच्चे से अपनी मातृभाषा में बात करता होगा. दूसरे देसी को देखते ही सेकेंड में अंग्रेजी पर उतर आएगा. 4. The Keen Observer पेपरवेट बना लूंगा
पेपरवेट बना लूंगा

हर शाम अपने अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में घूमते हुए डिस्कार्ड के लिए रखे जा रहे जा रहे पुराने फर्नीचर और घर के दूसरे सामान पर नज़र रखेगा ताकि रात के अंधेरे में उसे चुपके से खींच कर अपने घर लाया जा सके. वहां कुछ नहीं मिला तो सेकेंड हैंड दुकानें तो हैं ही. 5. The Intense Photographer Hey frnzz Maah new car
Hey frnzz Maah new car

वो गाड़ी चाहे 2500 डॉलर की फोर्थ हैंड 1980 मॉडल कीया रीयो खरीदेगा. लेकिन शहर भर की पार्किंग में घूमकर एक से एक लेटेस्ट बीएमडब्ल्यू, मर्सीडीज़ और लेक्सस के सामने फोटो खिंचवाकर वापस अपने मुलुक के पड़ोसियों और दोस्तों को ज़रूर भेजेगा. 6. The Computing Brain zuw7v
डेढ़ डॉलर की गोभी और एक डॉलर की तोरी भी खरीदेगा तो पहले कीमत रुपए में कन्वर्ट कर लेगा. फिर कलेजे पर हाथ रखकर दाम चुकाएगा. अपने बुरे दिनों में जब डॉलर 38-40 का था तो भी ये बीमारी फैली हुई थी, 68 रूपए के ज़माने में तो अच्छे-अच्छों को दिल का दौरा पड़ जाता है. बताओ क्या ज़माना आ गया है भईया, 122 रूपए की एक गोभी लेकर घर जा रहे हैं. 7. The Home Food Lover zuwh4
डिज्नीलैंड हो, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी या नियाग्रा फॉल्स. वो घूमेगा ठाठ से और भूख लगने पर कहीं भी घर से लाए आलू, गोभी, मूली के परांठों और आम के अचार की दैवीय खुशबू चहुंओर फैला देगा. वैसे लाने वाला कचौड़ियां, खाखरा या थेपला भी ला सकता है. ब्लडी कन्वर्जन रेट. 8. The Taster Source- marketingmojo
Source- marketingmojo

डिपार्टमेंटल स्टोर में जब राशन खरीदने जाएं तो नज़र घुमा लें, एक कोने में खड़ा होकर टेस्ट करने के नाम पर मुठ्ठी भर अखरोट, बादाम, काजू, ट्रेल मिक्स समेत कच्चा खा सकने वाली तमाम चीज़े चबाने में लगा होगा और आखिर में सिर हिलाते हुए दो डॉलर की ब्रेड खरीदकर निकल लेगा. 9. The Loyal Customer Source- tumblr
ब्लैक में कितने शेड दिखाऊं तुझे? Source- tumblr

अब अमरीका ठहरा ग्राहकों का देश, सो वहां बिका हुआ लगभग हर तरह का माल ‘रिटर्न और एक्सचेंज’ हो जाता है. अब अपना देसी भाई तब तक एक खरीद में चार-पांच कच्छे, बनियान, शर्ट, जूते वगैरा एकाध बार पहनकर वापस कर नया लेता रहेगा. जब तक स्टोर वाला थककर हाथ ना जोड़ ले. 10. The Eager Beaver Source-dooleyonline
Source-dooleyonline

सड़क पर, ट्रेन में, बस में, सबसे ज्यादा हड़बड़ी दिखाने वाला इंसान भी हिन्दुस्तानी ही होगा. हमारी परंपरा जो रही है कि, हम हमेशा जल्दी में होते हैं और कहीं भी, कभी भी समय पर नहीं पहुंचते.

Advertisement

Advertisement

()