The Lallantop
Advertisement

लड़कों, प्लीज ये पिकअप लाइन्स अब त्याग दो!

लड़कियों को इम्प्रेस करने का ये तरीका अब घिस चुका है, सड़ चुका है. कसम से.

Advertisement
pic
12 जुलाई 2016 (अपडेटेड: 19 मार्च 2018, 06:43 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
इतिहास गवाह है, लड़कों ने लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए क्या कुछ नहीं किया है. लड़कियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है. अस-नस सब काटी है. लेकिन सबसे आसान तरीका है बोल-बचन. मतलब बकवास करो, लड़की 'पट' जाएगी. जिसे अंग्रेजी में 'फ़्लर्ट' कहते हैं. 'फ़्लर्ट' का सबसे अहम हिस्सा होता है 'पिकअप लाइन्स'. यानी ऐसी लाइन, जिससे बंदी इम्प्रेस हो जाए. लड़कों की कुछ आजमाई हुई पिकअप लाइन्स हैं, जिससे उन्हें लगता है लड़की इम्प्रेस होती है. पर उन्हें अंदाजा नहीं है कि असल में कन्या आप पर हंसती है और सहेलियों में जाकर आपकी मोहब्बत का जनाजा निकालती है. इसी बाते पर पढ़ो देश की सबसे घटिया पिकअप लाइन्स. इन्हें यूज करते हो तो अब छोड़ दो प्लीज.

1. ए चश्मिश!

ए सुनो! सोनाली बेंद्रे और अनिल कपूर का ज़माना अब चला गया है. चश्मा शौक नहीं, मजबूरी होती है. नजर ख़राब हो जाती है, इसलिए लगाते हैं. तुम्हें इम्प्रेस करने के लिए नहीं. क्यूट लगने के लिए तो बिल्कुल भी नहीं. यकीन न हो तो कभी सुबह-सुबह हमें बिस्तर छोड़ चश्मा खोजते देख लो. और ये जो शब्द है न 'चश्मिश', तुम्हें कूल नहीं बनाता. 179kbc
 

2. ए, बाल खोलो ना!

सुनो ऑटो और तुम्हारी सड़ल्ली बाइक पर बाल खोलने से खराब हो जाते हैं. नारियल के जूट जैसे हो जाते हैं. फूल झाड़ू जैसे. गंदे अलग होते हैं. खुले बालों में पसीना आता है. मट्टी चपक  जाती है. उसके बाद अंडे से धोओ तो बाथरूम में बदबू भर जाती है. और तुम कहते हो बाल खोलो. https://www.youtube.com/watch?v=Cc_cNEjAh_Y
 

3. नहा के क्यों नहीं आती?

और ऐसा बोलकर लगता है कि लड़की खीझेगी. थोड़ी चिढ़ेगी. फिर तुम उसे 'अले बेबी' कहकर गले लगा लोगे. लेकिन सच तो ये है कि वो जिस दिन नहीं नहाएगी, तुम्हें पता भी नहीं चलेगा. https://www.youtube.com/watch?v=d-lVvoHhpfI
 

4. बिंदी में सुंदर लगती हो.

पता है बेटे. इसीलिए लगाई है. वैसे सुंदर तो हम मिनीस्कर्ट में भी लगते हैं. bindi
 

5. इतना बोलती हो, मुंह दर्द नहीं करता क्या?

यही सवाल तो हम तुमसे पूछना चाहते हैं कितने दिनों से. januvadi girl
 

6. मेरा सरनेम तुम्हारे नाम के साथ बहुत सूट करता है.

सपने देखो तुम बियाह  के. मारें कंटाप बुद्धि  खुल जाए तुम्हारी. angry girl
 

7. आइस क्रीम खाओगी?

हां. लेकिन अगर चुई तो साफ़ करने के बहाने छुओगे तो जूता पड़ेगा. https://www.youtube.com/watch?v=bsBQFYQCH-o

8. बारिश में तुम्हारे साथ चलना कितना अच्छा लगता है.

और कीचड़ में फिसलना कैसा लगता है? rain

9. तुम्हारे बालों की खुशबू बहुत अच्छी है.

तीन दिन बाद मिलना. बिना शैम्पू के ऐसे बास मारेंगे कि बेहोश हो जाओगे. hair smell

10. गुस्से में और भी क्यूट लगती हो.

एक बार गुस्से में मार भी खा लो फिर. ज्यादा क्यूट लगेगा. police aunty

11. तुम्हारा नाम क्या है, दिव्या?

ये अमर हो चुका शोले वाला डायलॉग. लेकिन तब उसे अमिताभ ने बोला था. तुम अमिताभ तो हो नहीं. ये सच है कि दिव्या तुम्हारा ये घटिया जोक सुनकर लिहाज के मारे मुस्कुरा देगी. पर अपने मन में वो तीन बार तुम्हारा क़त्ल कर चुकी होती है. talkative
 

12. तुम्हारी मासूमियत कितनी प्यारी लगती है.

प्लीज. kill me now
 

13. तुम जैसी हो, हमेशा वैसी ही रहना.

थैंक्स फॉर टेलिंग दैट. girl punches
 

14. ओहो, तो तुम इंग्लिश मीडियम में पढ़ी हो? 

So? so
 

15. तुम्हारे साथ वक़्त का पता ही नहीं चलता.

मुझसे पूछो. 256 बार जम्हाई आई है. middle finger
ये भी पढ़ें: पीरियड्स के बारे में मर्द जरूर जानें ये 10 बातें

Advertisement

Advertisement

()