ब्रांड! पोस्टर! विज्ञापन! सब चाहिए किसी भी प्रोडक्ट को चलने के लिए. मार्केट मेंप्रोडक्ट न हो तो चलेगा, लेकिन विज्ञापन न हुआ तो कुछ नहीं चलेगा. क्या है कि एकबड़े सयाने शख्स ने कहीं धीरे से कह दिया था, "भइय्ये, जो दिखता है वो ही बिकता है."हमने उसी दिन ये बात गांठ बांध ली. अब आते हैं बड़े-बड़े ब्रांड्स पर. वो जो हमेंबिलबोर्ड्स पर दिखते हैं. वो जिनके ऐड्स बड़े-बड़े हीरो-हिरोइन करते हैं. ऐसे हरब्रांड का अपना लोगो होता है. उसके डिज़ाइन पर लाखों-करोड़ों खर्च होते हैं. लोगो कभीभी हलके में नहीं बनते. उन्हें एक सोची समझी साजिश के तहत बनाया जाता है. अक्सर,लोगो के अन्दर एक छुपी हुई बात भी होती है. कभी दिख जाती है कभी देखने के लिए मददलेनी पड़ती है. चिंता मत करें, हम यहां आपकी मदद के लिए ही हैं.1. बास्किन रॉबिन्सगुलाबी में जो भी डिज़ाइन बनी है उसको देखो. 31 लिखा दिख रहा है? है न? है न? हां तोबस. वही है. 31. बास्किन रॉबिन्स 31 फ्लेवर्स में आइस क्रीम सर्व करता है. साथ हीबीच में लिखे अंग्रेज़ी के 2 अक्षर B और R बास्किन रॉबिन्स के लिए शॉर्ट फॉर्म है.2. फ़ेडएक्सफ़ेड एक्स. यानी कूरियर कंपनी. सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है. अब इसके Eऔर x के बीच में गौर से देखिये. एक तीर जैसा दिख रहा होगा? है न? है न? बस. वही है.ऐरो है. वो दिखाता है, कंपनी की स्पीड और उनकी आगे सोचने की आदत.3. टूर डि फ़्रांसटूर डि फ्रांस. दुनिया की साइकिल की सबसे बड़ी और सबसे कठिन रेस. पूरे फ़्रांस काचक्कर. सिर्फ साइकिल पे. इसका अपना एक लोगो है. इसके नारंगी सूरज को देखिये. अब उसेसूरज छोड़ एक साइकिल का पहिया मान लीजिए. पीछे Tour के O को साइकिल का पिछला पहियामान लीजिये. और Tour के ही R को साइक्लिस्ट मान लीजिये. एक साइक्लिस्ट साइकिल चलताहुआ दिख रहा है न? है न? बस. यही है.4. फ़ॉर्मूला 1 रेसफ़ॉर्मूला 1 रेस. इसपे एफ़ दिखता है. और साथ ही एक लाल झंडा सा दिखता है, जो इस खेलकी स्पीड को दिखा रहा होता है. लेकिन फिर 1 कहां होता है? आप उस लाल झंडे और कालेएफ़ के बीच में देखिये. 1 दिखेगा.5. गुडविलअमरीकी नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन. इसके लोगो में ऊपर कोने में एक मुस्कुराता चेहरादिखता है. अब नीचे देखिये. goodwill के g को देखिये. ये वही चेहरा है जो अभी आप ऊपरदेख रहे थे.6. गूगलगूगल के बारे में बताना निहायती गैर ज़रूरी है. लोगो में पहले चार अक्षरों में चारप्राइमरी कलर्स हैं. पांचवां अक्षर सेकंड्री कलर है. ये पैटर्न को तोड़ता है. इसकेपीछे गूगल का ये मकसद था कि वो दुनिया को ये बताये कि गूगल नियमों का अंधी तरह सेपालन करने से ज़्यादा उनके इतर काम करने में यकीन रखती है. साथ ही ये सभी शांत रंगहैं, इससे लोगो हल्का और शांत नज़र आता है.7. द गिल्ड ऑफ़ फ़ूड राइटर्सद गिल्ड ऑफ़ फ़ूड राइटर्स. एक फ़ूड रायटर्स का प्रोफ़ेशनल ग्रुप. इसके लोगो को देखिये.पेन दिख रहा है? उस पेन के बीच में देखिये. चम्मच दिख रहा है? है न? है न? बस. यहीहै. चम्मच से खाना और कलम से लिखना. फ़ूड राइटर्स को और क्या चाहिए?8. सोनी वायोसोनी वायो. लैपटॉप वाली कंपनी. इसके लोगो को समझने के लिए इलेक्ट्रिक सिग्नल्स कोदिखाने की जानकारी होनी ज़रूरी है. VAIO के VA में ऐनेलॉग सिग्नल और IO में डिजिटलसिग्नल को दिखाया गया है. डिजिटल में सब कुछ 1 और 0 के रूप में लिखा जाता है.9. अमेज़न डॉट कॉमअमेज़न. यानी वही साइट जहां कम्प्यूटर या मोबाइल से सामान खरीदा जाता है. आप क्लिककरिए, सामान ऑर्डर करिए, लेकर आ जायेगा. उसका लोगो है. सीधा सा नाम लिखा है -amazon. अब इसमें एक पेच है. पेच तीर है. तीर है जो amazon के a से निकलता है और zतक जाता है. है न? है न? बस. यही तो है. ए टू ज़ेड सामान मिलता है भाईसाब अमेज़न पर.और यही है इस तीर का पेच.10. रिलायंस जियोरिलायंस जियो. 4G नेटवर्क. नया-नया, गरमा-गर्म, सबसे ताज़ा लोगो. इसके बारे में जबमुकेश अम्बानी बात कर रहे थे तो कह रहे थे कि "For Reliance... data is the newoil, and intelligent data is the new petrol..." तो हम लेके आये हैं रिलायंस जियोका वो चेहरा जो बाकी मीडिया आपको नहीं दिखायेगा. इस लाइन को पूरी तरह से इग्नोर करदो. खैर, नीचे देखिये, जियो में कितना तेल है:--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ लो:जियो रे रिलायंस के लाला! JIO के सारे प्लान के बारे में जानो यहां