The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • 10 Big Netflix Movies and Series Set to Rule 2026, Akshaye Khanna-Sunny Deol Film Also Makes the List

नेटफ्लिक्स पर आ रहीं वो 10 बड़ी फिल्में और सीरीज़, जो 2026 में महफ़िल लूट लेंगी!

नेटफ्लिक्स इंडिया की स्लेट में 21 प्रोजेक्ट्स तो बिल्कुल नए हैं. इनमें माधुरी दीक्षित और राजकुमार राव की फिल्में भी शामिल हैं.

Advertisement
akshaye khanna, ikka, Jimmy Shergill, operation Safed Sagar, hum hindustani, saif ali khan, dhindora, bhuvan bam,
नेटफ्लिक्स इंडिया ने फ़िलहाल इन प्रोजेक्ट्स की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की है.
pic
शुभांजल
4 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 02:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Netflix India ने भारत में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर उसने अपनी अपकमिंग फिल्मों और ओटीटी शोज़ की घोषणा की है. स्लेट में एक-दो नहीं बल्कि दो दर्जन से अधिक प्रोजेक्ट्स को जगह मिली है. खास बात ये है कि इनमें Sunny Deol, Akshaye Khanna, Bhuvan Bam, Manoj Bajpayee और Saif Ali Khan जैसे चर्चित नामों की फिल्में और शोज़ भी शामिल हैं. एक नज़र डालते हैं इस सूची के 10 सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर.

फिल्में

# इक्का 
इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना ‘बॉर्डर’ के 29 साल बाद स्क्रीन शेयर करेंगे. सनी इस मूवी में एक वकील बने हैं, जिसकी भिड़ंत अक्षय के हत्यारोपी किरदार से होती है. 'बॉर्डर 2' और 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद इन दोनों एक्टर्स को साथ देखने के लिए फैन्स काफ़ी एक्साइटेड होंगे. बता दें कि इस मूवी को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है.

# हम हिंदुस्तानी
‘हम हिंदुस्तानी’ मूवी भारत के पहले डेमोक्रेटिक इलेक्शंस की कहानी दिखाएगी. इसमें सैफ अली खान का किरदार देश के हर एडल्ट को वोट का अधिकार दिलाने के लिए सिस्टम से लड़ता है. वहीं प्रतीक गांधी इसमें एक राजा के रोल में हैं, जो बदलते पॉलिटिकल सीन में अपनी ज़मीन की रक्षा के लिए लड़ाई करता है. फिल्म को राहुल ढोलकिया ने लिखा और डायरेक्ट किया है.

# घूसखोर पंडत
मनोज बाजपेयी और नीरज पांडे ‘घूसखोर पंडत’ के लिए फिर साथ आए हैं. फिल्म में एक करप्ट पुलिसवाले (मनोज बाजपेयी) को चलती गाड़ी से फेंकी गई एक घायल लड़की मिलती है. उस लड़की का ठोर-ठिकाना खोजते हुए वो एक बड़े और खतरनाक इंटरनेशनल कॉन्सपिरेसी में फंस जाता है. इस मूवी को रितेश शाह ने डायरेक्ट किया है. मनोज के अलावा इसमें नुसरत भरूचा, साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय और दिव्या दत्ता भी नज़र आएंगी.

# टोस्टर
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर इस कॉमेडी फिल्म को विवेक दास चौधरी ने डायरेक्ट किया है. कहानी एक ऐसे कंजूस आदमी की है, जो शादी में गिफ्ट किए गए टोस्टर को लेकर मदहोश हो जाता है. इतना कि वो जाने-अनजाने मर्डर समेत कई अन्य मुसीबतों में फंस जाता है. इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, अभिषेक बनर्जी और सीमा पाहवा भी अहम किरदार निभाएंगी.

# कर्तव्य
सैफ अली खान इस क्राइम ड्रामा फिल्म में एक बार फिर पुलिस अफ़सर के रोल में नजर आएंगे. वो एक ऐसे ऑफिसर बने हैं, जिनका परिवार खतरे हैं. ऐसे में उन्हें तय करना है कि वो अपना फर्ज़ निभाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं. इस मूवी को ‘भक्षक’ वाले पुलकित ने डायरेक्ट किया है. सैफ के अलावा इसमें रासिका दुग्गल, संजय मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

वेब सीरीज़

# फैमिली बिजनेस
इस वेब शो में अनिल कपूर एक ऐसे बिज़नेस टायकून बने हैं, जिन्हें उनका शिष्य, विजय वर्मा, धोखा दे देता है. इसके बाद पैसे और ताकत की ज़बरदस्त लड़ाई शुरू होती है, जिसे शो में बखूबी एक्सप्लोर किया जाएगा. अनिल और विजय के अलावा रिया चक्रवर्ती, नेहा धूपिया और रायमा सेन भी 'फैमिली बिजनेस' का हिस्सा हैं. बता दें कि इस शो को हंसल मेहता ने डायरेक्ट किया है.

# ढिंढोरा 2
'ढिंढोरा' वेब सीरीज़ का पहला सीजन यूट्यूब पर आया था. मगर भुवन बाम को इस सीक्वल के लिए नेटफ्लिक्स की डील मिली है. नए सीजन में भुवन अपने चर्चित किरदार- समीर और टीटू मामा के साथ दोबारा दिखाई देंगे. इस सीजन की कहानी हुसैन और अब्बास दलाल, चेतन डांगे, गोपाल दत्त, शुभम दुबे और अनंत दुबे ने मिलकर लिखी है. वहीं हिमांक गौड़ इसके डायरेक्टर हैं.

# मामला लीगल है सीजन 2
रवि किशन इस कोर्टरूम कॉमेडी शो के नए सीजन में जज बन जाते हैं. उस ज़िम्मेदारी में रहते हुए उन्हें वकालत की असली सच्चाई का सामना करना पड़ता है. शो में पेशे के दूसरे पक्ष को चुलबुले ढंग से दिखाया जाएगा. राहुल पांडे के डायरेक्शन में बने इस शो में निधि बिष्ट, अनंत जोशी, अंजुम बत्रा, कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव भी नज़र आएंगे.

# लिगेसी
आर माधवन अपनी नई एक्शन-थ्रिलर सीरीज़ ‘लिगेसी’ में एक उम्रदराज गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं. ऐसा गैंगस्टर, जो अपने साम्राज्य और परिवार को बचाने के लिए जंग छेड़ देता है. इस तमिल सीरीज़ को चारुकेश सेकर ने डायरेक्ट किया है. वहीं अभिषेक बनर्जी, निमिषा सजयन, गौतम कार्तिक और गुलशन देवैया इसमें अहम किरदार निभा रहे हैं.

# मुसाफ़िर कैफे
ये सीरीज़ चंदर नाम के ऐसे शख्स की कहानी है, जिसे एक लड़की से प्यार हो जाता है. उस लड़की के चले जाने के बाद चंदर मुसाफ़िर नाम का कैफे खोलता है. वहीं से उसकी नई ज़िंदगी शुरू होती है. ये रोमैंटिक ड्रामा दिव्य प्रकाश दुबे की किताब ‘मुसाफ़िर कैफे’ पर आधारित है. शो को रुचिर अरुण ने डायरेक्ट किया है

इनके सबके अलावा 'सुपर सुब्बु', 'हैलो बच्चों', 'चुंबक', 'ये दिल सुन रहा है', 'मिसमैच्ड सीजन 4', 'ऑपरेशन सफ़ेद सागर', 'तलाश', 'लव' जैसी वेबसीरीज़ इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होने वाली हैं. वहीं 'लस्ट स्टोरीज़ 3', 'मां-बहन', 'गांधारी', एक्यूज़्ड', 'मेड इन कोरिया', 'तक्षाकुडु' जैसी फिल्में भी इस मूवी स्लेट का हिस्सा हैं. नॉन फिक्शन शोज़ में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5', 'लॉक अप' और 'देसी ब्लिंग' भी 2026 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने लगेंगी. 

वीडियो: अजय देवगन की 'रामरी' फिल्म नेटफ्लिक्स ने क्यों बंद कर दी?

Advertisement

Advertisement

()