कोई भी ऐसी जानकारी जिसको देखकर आपको थोड़ी सी भी आशंका हो उसको तुरंत क्रॉस चेककरिए. क्योंकि आजकल सोशल मीडिया फेक न्यूज फैलाने का सबसे बड़ा जरिया बन गए हैं.चुनावों के वक़्त सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें आती हैं जिनमें ये पता लगानामुश्किल होता है कि कौन सी खबर सच है और कौन सी फेक. दी लल्लनटॉप की चुनाव यात्राराजस्थान के बूंदी पहुंची और फेसबुक के साथ किए गए करार के तहत लोगों को फेक न्यूज़से बचने के तरीके बताए. आप ऐसी फेक ख़बरों का शिकार न हों इसके लिए ज़रूरी है कि इसवीडियो को आप पूरा देखें.