राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी लोगों को 11 दिसंबर काइंतजार है. वो इसलिए क्योंकि 11 दिसंबर को ही तय होगा कि राजस्थान में वसुंधरा राजेएक बार फिर से सत्ता में लौटेंगी या नहीं. अभी तक तो राजस्थान के लोग एक बार बीजेपीऔर एक बार कांग्रेस को वोट देते आए हैं. इस बार क्या होगा, वो तो 11 दिसंबर को हीपता चलेगा. लेकिन फिलहाल आए हैं एग्जिट पोल, जो बता रहे हैं कि राजस्थान में सरकारकिसकी बनेगी. राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग हुई थी.यहां पर सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी के पास कम से कम101 विधायक होने चााहिए.देखते हैं कि किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं-