राजस्थान में जैसे-तैसे करके कांग्रेस को बहुमत मिल ही गया. कांग्रेस के अंदरखानेयह बहस तेज है कि सीटों की गिनती 99 पर ही क्यों रुक गई. इस बीच एक आदमी है जिसे यहआंकड़ा सुकून दे रहा है. नाम अशोक गहलोत. दो बार के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सबसेताकतवर महासचिव अशोक गहलोत. 99 के फेर में फंसी कांग्रेस गहलोत के मुख्यमंत्री पदपर दावे को मजबूत कर रही है.