राजस्थान में चुनावी माहौल पूरे चरम पर है. नेता अपने अपने हिसाब से लोगों के वोटको जुटाने के लिए तरह-तरह के चुनावी वादों का सहारा ले रहे हैं. इन चुनावी रैली औरचुनावी शोर के बीच टीम चेतक राजस्थान के गंगानगर पहुंची. यहां हमने किन्नू की खेतीकर रहे किसानों से बात की. उन्होंने हमें किन्नू के बारे में विस्तार से बताया. एककिसान ने बातचीत के क्रम में ही पूरा गणित समझा दिया कि कैसे खेत से 12 रुपये किलोबिकने वाला किन्नू बाजार तक आते-आते 50 रुपये किलो का हो जाता है. इसमें बिचौलिए कातो फायदा होता है, लेकिन जो किसान इसकी खेती कर रहे हैं उन्हें किसी तरह का कोईफायदा नहीं होता है.