हम लोग फिलहाल राजस्थान के मूंदवाड़ा गांव में हैं. सीकर के धोद तहसील के इस गांवने राजस्थान विधानसभा को दो विधायक दिया है. इस सीट पर सीपीएम ने पेमाराम को टिकटदिया है.पेमाराम 2008 में विजयी हुए थे, लेकिन 2013 में हार का सामना करना पड़ा.नामांकन पत्र के अनुसार पेमाराम सबसे गरीब प्रत्याशी हैं. जबकि उनके प्रतिद्वंदी औरकांग्रेस उम्मीदवार हैं परशुराम मोर्दिया. जो कि दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं.