उत्तर प्रदेश. यहां विधानपरिषद चुनाव होने हैं. BJP ने इस चुनाव के लिए छह नामोंकी लिस्ट जारी कर दी है. उनके नाम हैं कुंवर मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला,सलिल बिश्नोई, अश्वनी त्यागी, डॉ. धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी. इसके अलावाबिहार में भी दो सीटों पर विधानपरिषद उपचुनाव होने हैं. इनमें से एक सीट केलिए पार्टी ने नाम की घोषणा कर दी है. नाम है शाहनवाज हुसैन. ये हैं पार्टी केराष्ट्रीय प्रवक्ता. जानिए सभी कैंडिडेट के बारे में.