गिरिराज सिंह बीजेपी के सांसद हैं. केंद्रीय राज्यमंत्री भी हैं. काफी अच्छे-खासेवाचाल हैं. बोलने पर संयम नहीं रखते. अपनी उत्पाती जीभ का ऐसा इंसाफ़ मिला हैउन्हें कि बात मज़ेदार हो गई. हुआ यूं कि कुछ दिनों पहले गिरिराज का बयान आया. 3मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संकल्प रैली’ होने वाली थी. गिरिराज ने कहाकि जो मोदी की रैली में नहीं आया, समझो वो देशद्रोही है. लेकिन खुद ही रैली मेंनहीं आ पाए. क्या हुआ ऐसा? वीडियो में देखिए.