बिहार चुनावों के लिए महागठबंधन ने साझा घोषणापत्र जारी किया है. इसका नाम ‘प्रणहमारा, संकल्प बदलाव का’ दिया गया है. पटना में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस मेंशनिवार 17 अक्टूबर को घोषणापत्र जारी किया गया. इस मौके पर महागठबंधन केमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंहगोहिल और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कई नेता मौजूद थे. घोषणापत्र में 25 सूत्रीय साझा कार्यक्रम तय किया गया है.