पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को आठवें और आख़िरी चरण के मतदान भी हो गए. अब नतीजा 2मई को आएगा. लेकिन उससे पहले आ गए हैं एग्ज़िट पोल्स. यानी चुनाव नतीजों से पहले केकयास, अनुमान. बंगाल में 8 चरणों में मतदान हुए थे. पहले और दूसरे चरण में 30-30सीटों पर, तीसरे चरण में 31 सीट पर, चौथे में 44, पांचवें में 45, छठे में 43,सातवें में 36 और आठवें चरण में 35 सीट पर वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल में बहुमत केलिए चाहिए होती हैं 148 सीट. अब एग्ज़िट पोल्स जो दिखा रहे हैं, उस हिसाब से काफीहद तक खिचड़ी पकती नज़र आ रही है. देखिए वीडियो.