IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन ने बड़ीभविष्यवाणी कर दी है. अश्विन ने कहा है कि तेज गेंदबाज आवेश खान पर कई फ्रैंचाइज कीनिगाहें हैं. और उन पर बड़ी बोली लग सकती है. अश्विन ने ये भी कहा कि वह आवेश खान परबिडिंग वॉर की कल्पना कर सकते हैं. ठीक वैसे ही, जैसे विजय माल्या ने IPL 2010 कीनीलामी में उन्हें खरीदने के लिए किया था. इसके अलावा अश्विन ने तेज गेंदबाजकार्तिक त्यागी का भी नाम लिया, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइज बढ़-चढ़कर बोली लगासकती है. देखें वीडियो.