भारतीय पंचांग के हिसाब से मकर संक्रांति के बाद सूर्य उत्तरायण हो जाता है. दिनबड़े होने लगते हैं और बसंत दस्तक देने के लिए तैयार हो जाता है. वैसे बसंत आमोंमें बौर आने का भी मौसम है और आम जनों के बौराने का भी. यूपी के चुनाव में कई सारेअगर-मगर अब निपट चुके हैं. साइकिल को हाथ धक्का देगा इसकी तस्दीक हो चुकी है. भाजपाने भी उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी हैं. अब वो समय शुरू हो चुका है जिसमेंतमाम चुनावी विश्लेषक आंकड़ों के गणित से खेलना शुरू कर देते हैं. इन सब से इतरनज़र डालते हैं इस चुनाव में टॉप पार्टियों की कमज़ोरियों और ताकत परः--------------------------------------------------------------------------------1. समाजवादी पार्टीसाल 2016 का नवां महीना चल रहा था, उत्तर प्रदेश में एक नए नेता के जन्म लेने केलक्षण दिखने लगे थे. अफवाहें चाहे जो भी कह रही हों मगर अंदर की खबर रखने वालेजानते थे कि चाचा-भतीजे की ये लड़ाई नकली नहीं है. लोग मुलायम सिंह को स्क्रिप्टराइटर समझ रहे थे. नेताजी में इतनी ही समझ होती तो कब का प्रधानमंत्री बनने का अपनासपना सच कर चुके होते. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में पार्टी की गुंडागर्दी वाली छविसे खुद को अलग करने के लिए मोहरे लगाने में लगे थे. एक ऊंची टीआरपी वाले न्यूज़ शोमें इंटरव्यू देना, पत्नी को बराबरी से अपने पूरे पॉलिटिकल कैंपेन का हिस्सा बनाना,बीवी व बच्चों के साथ लगाव को खुलकर दिखाना - ये अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा केकैंपेन से लिए गए कुछ ऐसे सूत्र हैं जिनकी सफलता आज की पीआर वाली राजनीति मेंअसंदिग्ध है. खैर, इसके बाद क्या हुआ ये तो आपको पता ही होगा तो सीधे बात करते हैंअखिलेश की (अब सपा से बड़ा ब्रांड वो ख़ुद हैं). पार्टी की ताकतः # अखिलेश ने कामतो किया है मगर..! मगर के बाद आने वाला ये फिल इन द ब्लैंक ही अखिलेश की सबसे बड़ीसमस्या थी और लग रहा है कि इस तमाम सियासी ड्रामे के बाद वो इससे लगभग छुटकारा भीपा गए हैं. हालांकि एक बात मान कर चलिए कि दोबारा सत्ता मिलने की स्थिति में अखिलेशफिर से शिवपाल को जगह देंगे और अपने कुनबे के बाकी समाजवादियों को भी. बस एक ही नईचीज़ होगी कि आगे से अखिलेश इस वानर सेना के नए कोच कबीर खान होंगे. यानी एक टीममें एक ही.... समझ गए न. # 2012 में जब समाजवादी पार्टी को बहुमत मिला तो उन्हेंकुल 29 प्रतिशत वोट मिले थे और वो बहुमत में आ गए. 2014 में मोदी लहर में जब सारेतम्बू उखड़ गए तब भी सपा को 22 प्रतिशत वोट मिला. माना जा सकता है कि लगभग 20प्रतिशत का ये वोटर सपा का अपना वोटर है जो इस चुनाव में भी 'टीपू' के साथ रहेगा.इसके साथ ही 2014 में कांग्रेस को वोट देने वाले 7.50 प्रतिशत वोटर भी जोड़ लिएजाएं तो वोटिंग के आंकड़ों के आधार पर ये युवा समाजवादी अभी मज़बूत स्थिति में दिखरहे हैं. कमज़ोरियांः # भले ही उदय प्रताप सिंह जैसे पुराने दिग्गज भी मुलायम कोछोड़कर अखिलेश की तरफ हो गए हों, मगर दो फाड़ हुआ है तो नुकसान तो होगा ही. # खासतौर से मुस्लिम वोटर को अभी भी अनिश्चितता से देखा जाना चाहिए. यूपी के मुसलमानआखिरी समय में इक तरफा वोटिंग करने के लिए जाने जाते हैं और मायावती इस समय उन्हेंलुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. मुज़फ्फरनगर के ज़ख्म अभी भी कुरेदे जासकते हैं. # उत्तर प्रदेश में 54 फीसदी पिछड़ी जातियों की आबादी है. अखिलेश केउम्मीदवारों की लिस्ट में शिवपाल का भी नाम है. अधिकांश सवर्ण वोटर 2012 में हीबीएसपी से किनारा कर चुका है. ऐसे में भाजपा इस विवाद के स्क्रिप्टेड होने औरशिवपाल, मुलायम और अखिलेश के अंदर से एक होने का भरोसा दिलाना चाहेगी. ऐसा होने परउसके लिए सवर्ण वोट हासिल करने के साथ-साथ कई ओबीसी जातियों से वोट पाना बहुतमुश्किल नहीं होगा. ये कॉम्बिनेशन अगर जीत का पक्का फॉर्मुला न भी हो तो भी बहुमतके काफी करीब तो पहुंचा ही सकता है.--------------------------------------------------------------------------------2. भाजपादेश की सबसे बड़ी पार्टी से एक ही गलती हुई. अखिलेश यादव लंबे समय से जगह-जगह अपनेइंटरव्यू में हल्के-फुल्के अंदाज़ में कह रहे थे कि टिकट तो मैं ही बांटूंगा, मैंनेएक ट्रंप कार्ड बचा कर रखा है. सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी की खबरों के बीच इनबयानों को काफी हद तक अनदेखा कर दिया गया था. जब तक काउंटर करने की तैयारी शुरू हुईतो दौर बदल चुका था. दूसरी गलती, केंद्र के भाजपा नेताओं की ये बात है कि उत्तरप्रदेश में कोई काम नहीं हुआ. अखिलेश यादव को टैकल करने में ये रणनीति काम करेगीएेसा मुश्किल है. कुछ बेहतर चाहिए होगा. पार्टी की ताकतः # पुराना पड़ने के बाद भीसर्जिकल स्ट्राइक का रेफरेंस कारगर है. # डीमोनेटाइज़ेशन पर अर्थशास्त्र के विद्वानचाहे जो भी कहें मगर आम धारणा है कि ये देशहित में लिया गया कठोर फैसला है. एटीएमकी लाइनों का छोटा होना भी केंद्र सरकार के पक्ष में जाता है. # पोलराइज़ेशन तो हैही. ब्राह्मण और ओबीसी वोट बैंक में सेंध लगाकर पार्टी सत्ता वापसी कर सकती है.कमज़ोरियांः # इस चुनाव में पार्टी की सबसे बड़ी समस्या मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहोना है. # दूसरी दिक्कत विवादास्पद बयान वाले नेताओं को कंट्रोल न कर पाने की करनेकी है. # व्यापारी वर्ग पिछले साल के गोल्ड टैक्स विवाद और इस साल की नोटबंदी केचलते खफा है और ऐसे नेताओं के हाथ में ताकत आने से डरता है.--------------------------------------------------------------------------------3. बसपाकहा जाता है मायावती के पास उनका खास वोट बैंक है जो कभी कहीं नहीं जाता है. 21प्रतिशत दलितों के अलावा खराब कानून-व्यवस्था से नाखुश जनता को अपने साथ लाकर बहनजीसत्ता में वापसी करती रही हैं. मगर इस बार स्थिति अलग है. 2014 में खाता न खुलने सेकॉन्फिडेंस तो कम है ही, सपा की गुंडागर्दी वाली इमेज को खुद अखिलेश ने काफी हद तकठिकाने लगा दिया है. पार्टी की ताकतः # बहनजी इस बार 21 प्रतिशत दलित और 19 प्रतिशतमुसलमान वाला दांव खेल रही हैं, अगर ये सही बैठ जाए तो सब कुछ हाथी के फेवर में जासकता है. कमज़ोरियांः # मायावती के खिलाफ एक ही नकारात्मक बात हो सकती है. मुसलमानवोटर को ‘साम्प्रदायिक ताकतों’ के खिलाफ एक चेहरा चाहिए और टीपू भैया इस जगह कोभरने में कामयाब हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो ये मायावती के करियर का सबसे बड़ाझटका साबित हो सकता है.--------------------------------------------------------------------------------4. कांग्रेस2012 में 28 सीट पर सिमटी कांग्रेस को गठबंधन के चलते 105 सीटों पर लड़ने का मौकामिल रहा है. इससे पहले 1996 में पार्टी ने बसपा के साथ गठबंधन किया था और 126 सीटोंपर चुनाव लड़ी थी. इस चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत में कांग्रेस हाशियेपर चली गई थी. स्ट्रेचर पर पड़ी हुई पार्टी को अपनी प्रासंगिकता पाने का मौका मिलरहा है. मगर इतिहास का एक और पक्ष ये भी है कि इसी उत्तर प्रदेश में जब बीजेपी नेमायावती को समर्थन दिया था तब से पार्टी यूपी में सत्ता से दूर हो गई. कहींसकारात्मक सा लगता कांग्रेस का ये दांव पूरी कांग्रेस के लिए नेगेटिव न साबित हो.पार्टी की ताकतः # कांग्रेस के लिए एक ही सकारात्मक बात है, वो ये कि पार्टी नेजैसे तैसे सपा के साथ गठबंधन कर ही लिया. ऐसे में कमज़ोर ही सही मगर एक उम्मीद हैकि पार्टी से दूर जा चुका मुसलमान और किसान वोटर वापस आ जाए. कमज़ोरियांः #कांग्रेस की नकारात्मक बातों की लिस्ट कितनी लंबी होगी इसका अंदाज़ा तो देश कीसियासत में सबको है. इनमें फिलहाल सबसे खतरनाक बात ये है कि कहीं कांग्रेस का बचाखुचा वोटर भी अखिलेश भैया के खाते में न चला जाए.--------------------------------------------------------------------------------ये तो अभी के आंकड़े हैं, सियासत में चीज़ें रोज़ बदलती हैं तो आगे जैसे-जैसेघटनाक्रम बदलेगा हम आपको बताते रहेंगे. चुनाव से जुड़ी हुई लल्लनटॉप खबरों औरकिस्सों के लिए हमारे साथ बने रहिएगा.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें :उत्तर प्रदेश की जनता इतनी बेवकूफ क्यों है?अखिलेश ने आज खुद सुनाया अपनी बेइज़्ज़ती का किस्सामुलायम अपने लड़के से हार गए, मैं इन 4 वजहों से खुश हूं