The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • west bengal tamilnadu kerala assam puducherry election dates declared by eci

बंगाल, असम, केरलम्, तमिलनाडु में चुनाव की तारीखों का ऐलान, कब-कब होगी वोटिंग?

Election Dates Declared: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. चार राज्यों में एक चरण में चुनाव होगा जबकि बंगाल में दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी.

Advertisement
assembly election dates
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है. (India Today)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
15 मार्च 2026 (अपडेटेड: 15 मार्च 2026, 05:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है. 9 अप्रैल 2026 से चुनाव का सिलसिला शुरू होगा और 4 मई को नतीजों के साथ इसका समापन हो जाएगा. इस बार चुनाव आयोग ने बहुत ही कम चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. जिस बंगाल में पिछला चुनाव 8 चरणों में हुआ था, वहां सिर्फ दो चरणों में वोटिंग खत्म हो जाएगी. इसके अलावा बाकी के चार राज्यों में एक-एक चरणों में मतदान होगा.

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार, 15 मार्च को बताया कि असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे. वहीं, तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. लेकिन, पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे. यहां 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. आयोग ने बताया कि सभी 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव को ‘चुनावों का उत्सव’ बताया है. कुमार ने कहा कि इन चुनावों में 824 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 17.4 करोड़ मतदाता वोटिंग करेंगे. इससे यह देश के सबसे बड़े चुनावी आयोजनों में से एक बन जाएगा. आयोग ने बताया कि चुनाव वाले पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 21 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे. मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत करने के लिए हर मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की सुविधा दी जाएगी.

चुनाव आयुक्त ने कहा कि असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कराने के लिए लगभग 25 लाख चुनाव अधिकारियों को तैनात किया जाएगा. इन कर्मियों में मतदान कर्मचारी, सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे.

किन राज्यों में कब चुनाव

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में चुनाव होंगे. 4 मई को नतीजे आएंगे.

केरल की 140 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होंगे. नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर असम और केरल में चुनाव वाले दिन ही 9 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग होगी. नतीजे वही 4 मई को आएंगे. 

तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी.

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव होंगे. पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को और बाकी 152 सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. 

सभी राज्यों में 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

वीडियो: LPG संकट की वजह से Delivery Partners की नौकरी चली जाएगी?

Advertisement

Advertisement

()