एक नया दिन और एक नया झूठ. चुनाव ख़त्म हुए तो ज़्यादातर झूठ भी चुनावों को बेस बनाकरआ रहे हैं. जाहिर सी बात है. नतीजों के बाद कुछ पार्टियों के कार्यकर्ता बुरा मानकरबैठे हैं और झूठ फैलाकर थोड़ी तसल्ली चाहते हैं. लेकिन इस बार के झूठ में शवयात्राभी शामिल है. * क्या है दावा वो जान लीजिएकहा जा रहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हार के बाद प्रधानमंत्रीमोदी के पुतले की शव यात्रा निकाली गई. हमारे देश में नहीं पाकिस्तान में.“हिन्दुओं तुम्हारा अंत निश्चित है अब भी समय है. तुम्हारी आँखे खोलो”नोटा दबाने वालो को समर्पित है वीडियो. तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत परपाकिस्तान में मोदी जी कि शव यात्रा निकाली गई वो भी भद्दी भद्दी गालियों के साथ।हिंदू अब भी नहीं जागा तो तुम्हारा अन्त निश्चित है। पाकिस्तान इतना खुश क्यों हुआअपने आप से पूछो।“ * अब हमने शुरू की पड़तालये वीडियो फेसबुक और ट्विटर पर जमकर वायरल हो रहा है. पांच राज्यों में चुनावों केबाद 11 दिसंबर को नतीजे आए. लेकिन ये वीडियो लोगों ने 23, 24 और 25 दिसंबर के आसपास सोशल मीडिया पर डालने शुरू कर दिए. जिसके स्क्रीनशॉट्स आप देख सकते हैंइस तरह के पोस्ट वायरल हुए सोशल मीडिया परहमने वीडियो को ध्यान से सुना, तो पता लगा इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी हाय-हाय कहा जा रहा है. अब पाकिस्तानमें कोई मनोहर लाल खट्टर की हाय-हाय क्यों करेगा, यही सोचने वाली बात है. * फिर हमने हमें मिला भाई का फैनवीडियो में हमें एक हाथ नज़र आया, जिसने ब्रेसलेट पहन रखा थाजैसा सलमान खान पहनते हैं. हमें शक हुआ कि पाकिस्तान में सलमान के इतने फैन तो नहींहोने चाहिए. तभी हाथ में पहना हुआ कलावा भी नज़र आया. जो कि आमतौर पर हिन्दू पहनतेहैं. कुछ और लोग भी हाथ में कड़ा पहने नज़र आये. साथ ही नारेबाजों का उच्चारण भीपाकिस्तानी नहीं लग रहा था. आसपास के लोग भी पकिस्तान में आमतौर पर पहने जाने वालेकुरते पहने नहीं दिख रहे थे. * अब हमने इंटरनेट का सहारा लियाहमें मिला ‘द साइलेंस मीडिया’ नाम का यूट्यूब चैनल. वहां भी यही वीडियो दिखा.डिस्क्रिप्शन में लिखा था, ‘हरियाणा में व्यापारियों ने निकाला नरेंद्र मोदी औरखट्टर की शवयात्रा’. शब्दावली पर मत जाइये जैसा लिखा है वैसा ही आपको पढ़कर सुनायाहै. इसमें नीचे आपको डेट भी दिखेगी. तारीख है 9 फरवरी 2018. यानी ये वीडियो बीजेपीके चुनाव हारने के बाद का नहीं है.'द साइलेंस मीडिया' के यूट्यूब चैनल पर अपलोड है ये वीडियोयूट्यूब पर ही दूसरे चैनल्स पर भी ये वीडियो दिखा. कहीं 27 अगस्त 2017 की तारीख थीतो कहीं 29 अगस्त 2017 की. अब तक ये पक्का हो गया था कि वीडियो चुनाव नतीजों के बादकी तो कतई नहीं है.अलग-अलग यूट्यूब चैनल पर हमें ये वीडियो दिखायू ट्यूब के कई वीडियो पर ये भी लिखा नज़र आया कि “राम रहीम के भक्तों ने मोदी औरखट्टर की शव यात्रा निकाली.” हमने मीडिया रिपोर्ट्स को खंगाला तो कहीं इससे जुड़ीख़बर नहीं मिली. कई जगहों पर ये वीडियो हिंदी भाषा में मोदी और खट्टर का विरोध करतीआवाजों के साथ दिखाई पड़ा.पड़ताल के दौरान ये वीडियो कई चैनल्स पर दिखाऐसा दिखाने की कोशिश की गई कि ये हरियाणा का है. जो कि सही नहीं था. हरियाणा मेंमोदी और खट्टर की शव यात्रा निकाली तो गई थी लेकिन ये उसका वीडियो नहीं है. उसकीअसली तस्वीर ये है.ये स्क्रीनशॉट भी देखिएबस हमारी पड़ताल पूरी हुई. ये शव यात्रा व्यापारियों ने निकाली, या फिर राम रहीम केभक्तों ने निकाली, ये तो साफ नहीं है लेकिन ये बात स्पष्ट हो गई कि ये वीडियोपाकिस्तान का नहीं है और ना ही तीन राज्यों में बीजेपी के हारने के बाद ऐसी कोई शवयात्रा निकाली गई.तो ये थी हमारी आज की पड़ताल जिसमें इस वीडियो के साथ दी गई जानकारी झूठी निकली. अगरआपके पास है कोई खबर, कोई पोस्ट, ऑडियो या कोई वीडियो जिसकी सच्चाई पर आपको शक हैतो हमें भेजिए lallantopmail@gmail.com पर और हम करेंगे उसकी पड़ताल.Narendra Modiनोट: इसी खबर का वीडियो देखिए, हमने कट लगाकर गाली को हटा दिया है--------------------------------------------------------------------------------