इलेक्शन आते ही नेताओं पर दबाव बढ़ जाता है. उन्हें पता होता है कि सिर्फ बयान देनेसे कोई नोटिस नहीं करेगा. इसलिए विवादित बयान देना जरूरी है. बीजेपी सांसद विनयकटियार ने ये जिम्मेदारी बखूबी उठाई और दे डाला एक टुच्चा बयान. कांग्रेस की स्टारप्रचारक प्रियंका गांधी को लिया निशाने पर और बयान दागा "उनसे ज्यादा बहुत सी सुंदरमहिलाएं हैं स्टार कैंपेनर हैं. हिरोइन और आर्टिस्ट हैं जो उनसे बेहतर हैं. बीजेपीमें खूबसूरत महिलाओं की कमी नहीं हैं, जहां खड़ा कर देंगे, उनसे ज्यादा वोट ला सकतीहैं." विनय कटियार सांसद ही हैं. आपने सही समझा. वो मिस वर्ल्ड कम्पटीशन मेंसुंदरता के पैमाने जांचने वाले अफसर नहीं हैं. फिर भी उनकी निगाह में कोई तो बारीकीहोगी जो महिलाओं की महीन खूबसूरती भांप लेती है. लेकिन प्रियंका ने इनको मार्के काजवाब दिया है. उन्होंने कहा "वे सही हैं, उनके पास ऐसी महिलाएं हैं. लेकिन क्याबीजेपी मेरे साथियों को इस नज़रिए से देखती है, जो मज़बूत हैं, बहादुर और ख़ूबसूरतमहिलाएं हैं? ये महिलाएं जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने तमाम मुसीबतोंका सामना किया है. अगर ऐसा है तो मुझे और भी हंसी आ रही है क्योंकि उन्होंने आधीआबादी के बारे में बीजेपी की सोच को ज़ाहिर कर दिया है." खैर वो नेता हैं, काफीउम्र के हैं. तो उनको सिखाने का कोई मतलब नहीं. लेकिन बयान तो गंदा है भाईसाब. येआज का दूसरा गंदा बयान है. इसके पहले जेडीयू सांसद शरद यादव का क्रांतिकारी कोट लेलो. उन्होंने कहा था "वोट की इज्जत बेटी की इज्जत से ज्यादा होती है." बेटी,महिलाएं, इज्जत, सुंदरता. समझ नहीं आ रहा कि ये लीडरान चुनाव की बात कर रहे हैं याकिसी फिल्म के ऑडिशन की. हमारी पब्लिक कितनी बेबस है जिसे ऐसे नेताओं को रेज झेलनाहै. अमेरिका वाले तो फिर भी खुशकिस्मत हैं, वहां सिर्फ एक ट्रंप है. गौर फरमाएं. इनबयानों में यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का राम मंदिर वाला जुमला शामिलनहीं है. उसकी ऊंचाई अलग लेवल की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: वोट की बात करते-करते 'बेटियों की इज्जत' को बीच में घुसा गए शरद यादवयूपी में बीजेपी-कांग्रेस की इन पांच बेटियों का जीतना तय है!