The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • vijay thalapathy Election Result 2026 perambur tiruchirappalli east tamil nadu election result

Vijay Thalapathy Result: TVK की तमिलनाडु में आंधी, पेरम्बूर-त्रिची दोनों सीटों पर विजय आगे

Tamil Nadu Election Result 2026: एक्टर विजय दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं- पेरम्बूर (Perambur) और त्रिची ईस्ट (Tiruchirappalli East). ECI के मुताबिक, दोनों सीटों पर विजय थलपति आगे चल रहे हैं. उन्होंने अपना पूरा नाम सी जोसेफ विजय घोषित किया है.

Advertisement
pic
4 मई 2026 (अपडेटेड: 4 मई 2026, 04:35 PM IST)
vijay thalapathy Election Result 2026
विजय थलपति दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. (फाइल फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरु हो चुके हैं. इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के मुताबिक, एक्टर विजय थलपति की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कड़गम' (TVK) 105 सीटों पर आगे चल रही है. 45 सीटों पर DMK और 63 सीटों पर AIADMK बढ़त बनाए हुए है. एक्टर विजय दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं- पेरम्बूर और त्रिची (ईस्ट). ECI के मुताबिक, दोनों सीटों पर विजय थलपति आगे चल रहे हैं. उन्होंने अपना पूरा नाम सी जोसेफ विजय घोषित किया है.

पेरम्बूर सीट का क्या हाल?

पेरम्बूर को परंपरागत रूप से DMK का गढ़ माना जाता रहा है. साल 2021 के विधानसभा चुनाव में, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) से आर.डी. शेखर ने इस सीट को बड़े अंतर से जीता था. इस बार भी डीएमके ने इस सीट से शेखर को ही उतारा है. अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन की तरफ से एम. थिलागाबामा मैदान में हैं. लेकिन असली मुकाबला विजय थलपति और आर.डी. शेखर के बीच ही है. इस बार यहां 89.74% भारी मतदान हुआ है. ECI के मुताबिक, विजय ने इस सीट पर करीब 55344 वोटों के साथ बढ़त बनाई हुई है. 

त्रिची (ईस्ट) का क्या हाल?

त्रिची ईस्ट (Tiruchirappalli East) सीट पर एक्टर विजय (TVK) और DMK के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. ECI के मुताबिक, इस सीट पर विजय ने 44978 वोटों के साथ बढ़त बनाई हुई है, जबकि DMK के इनिगो इरुदयाराज उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. 2021 में इरुदयाराज ने इस सीट पर 53,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. त्रिची ईस्ट सीट पर 23 अप्रैल को 81.77% मतदान दर्ज किया गया था. अन्नाद्रमुक (AIADMK) गठबंधन की तरफ से जी. राजशेखरन मैदान में हैं.

त्रिची ईस्ट एक शहरी क्षेत्र है जहां ईसाई और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 35% है. बताया जाता है कि आबादी के इस आंकड़े को देखने के बाद ही विजय ने इस सीट को चुना था, लेकिन DMK के वर्तमान विधायक और AIADMK की मौजूदगी ने इसे त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है. 

विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से जुड़े सारे अपडेट्स यहां देखिए

तमिलनाडु की राजनीति पर लंबे समय से दो पार्टियों का दबदबा रहा है- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK). 2021 से DMK राज्य में सत्ता में है और पार्टी के नेता एम.के. स्टालिन मुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं.

DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि AIADMK के नेतृत्व वाला गुट लगभग पांच साल बाद सत्ता में वापसी करना चाहता है. AIADMK ने BJP के साथ भी गठबंधन किया है और राज्य में NDA का नेतृत्व कर रही है. इस चुनाव में एक नई बनी पार्टी भी शामिल हो गई है, जिसका नेतृत्व लोकप्रिय फिल्म एक्टर विजय थलपति कर रहे हैं. उन्होंने 2024 में 'तमिलगा वेट्री कड़गम' (TVK) की शुरुआत की थी.

वीडियो: थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के ट्रेलर ने कौन-सा रिकॉर्ड तोड़ दिया?

Advertisement

Advertisement

()