समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारीकर दी है. इस सूची में 159 उम्मीदवारों के नाम हैं. सबसे पहला नाम खुद सपा अध्यक्षअखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का है. वे मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे,जिसकी पहले ही आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है. उनके बाद दूसरे बड़ा नाम है आजम खानका. वो फिलहाल जेल में बंद हैं. लेकिन पार्टी ने फिर भी अपने वरिष्ठ नेता पर भरोसाजताया है. सपा ने आजम खान को उनके गढ़ रामपुर से प्रत्याशी बनाया है. वहीं उनकेबेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार से उम्मीदवार बनाया गया है. अन्य नेताओं की बात करेंतो नाहिद हसन, कैराना से सपा के कैंडिडेट होंगे. वो भी आजम खान की तरह जेल में बंदहैं. कैराना पलायन मामले को लेकर बीजेपी उन पर और सपा पर हमलावर रही है. हालांकिइसकी परवाह किए बिना सपा ने नाहिद को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. आशु मलिक कोपार्टी ने सहारनपुर सीट से खड़ा किया है. सपा के एक और चर्चित नेता धर्म सिंह सैनीनकुड़ सीट से किस्मत आजमाएंगे, जबकि संजय लाठर को माठ सीट से टिकट दिया गया है.इटावा की जसवंत नगर सीट से अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव खड़े हुए हैं.राघवेंद्र कुमार भरथना एससी सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे. वहीं भोगनीपुर सेनरेंद्र पाल सिंह, बिठूर से मुनेंद्र शुक्ला, औरैया की दिबियापुर सीट से प्रदीपयादव, औरैया एससी से जितेंद्र दोहरे, रसूलाबाद सीट से कमलेश चंद्र दिवाकर औरअकबरपुर रनिया से आरपी कुशवाहा सपा की चुनावी साइकिल पर सवार हुए हैं. कानपुर नगरकी कल्याणपुर सीट से पार्टी ने सतीश कुमार निगम को प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावाशिकोहाबाद से मुकेश वर्मा, घाटमपुर से भगवती सागर, तिंदवारी से बृजेश प्रजापति औरतिलहर से रोशन लाल वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है. पूरी लिस्ट पार्टी ने अपनेआधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड की है.pic.twitter.com/MBCtmNVGFp— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 24, 2022 pic.twitter.com/RdGv1Yy4Gv— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 24, 2022 बीजेपी को जवाब? सपा केउम्मीदवारों की इस सूची को बीजेपी के हमलों का जवाब बताया जा रहा है. दरअसल यूपी कासत्तारूढ़ दल लगातार ये बात कहता रहा है कि सपा डर के मारे अपने उम्मीदवारों कीसूची जारी नहीं कर रही है. सोमवार 24 जनवरी को भी बीजेपी ने फिर ये सवाल उठाया.पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने लखनऊ में कहा कि सपा तुष्टिकरण की राजनीति करतीहै, इसलिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा नहीं कर रही. आजतक से जुड़े अभिषेक मिश्राकी रिपोर्ट के मुताबिक संबित ने कहा, तुष्टिकरण की हद है ये. सपा ने अभी तकउम्मीदवारों की लिस्ट नहीं घोषित की. नाहिद हसन जैसे गुंडों को टिकट देते हैं.याकूब मेनन को भी ये टिकट दे देते जैसे बाकियों को देते हैं. अजमल कसाब होता तो उसेभी स्टार प्रचारक बना देते. बीजेपी की चुनौती है. अगर हिम्मत है तो अपनी सूची जारीकरें. ये सूची जारी नहीं होगी. टिकट वॉट्सऐप पर भेजे जा रहे हैं. हालांकि इसके कुछघंटों बाद ही सपा ने 159 उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक कर दिए. अब देखना होगाकि संबित के चुनौती वाले बयान पर सपा क्या प्रतिक्रिया देगी.