यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर BSP के नेता अरशद राणा फूट-फूटकर रोनेलगे. उनका एक वीडियो वायरल है. उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट भी लिखा है. इसमेंउन्होंने कहा है कि बहुजन समाज पार्टी के पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने अगरचुनाव के नाम पर लिया गया पैसा वापस नहीं किया तो वो लखनऊ में मायावती के आवास परआत्मदाह कर लेंगे. वीडियो में क्या है? सामने आए वीडियो में अरशद राणा रोते हुए कहरहे हैं, मेरा तो तमाशा बना दिया. मैंने तो कभी इस तरह का सोचा भी नहीं था. मुझेअंदर बैठाकर यूं कह रहे हैं कि हम तेरी जगह किसी और को चुनाव लड़वा रहे हैं. आप देखरहे होंगे अखबार में डेली ऐड भी देख रहे होंगे. सारे हॉर्डिंग्स सब कुछ मैं कर रहाहूं. उसके बाद भी ये मेरे साथ ऐसा कर रहे हैं.#WATCH | Uttar Pradesh: BSP worker Arshad Rana bitterly cries claiming that hewas promised a ticket in UP election only to be denied ticket at the last momentdespite putting up hoardings for the upcoming polls pic.twitter.com/DMe8mDHk2J— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 14, 2022 एक दूसरे वीडियो में वो कह रहेहैं, बहुजन समाज पार्टी का एक सिपाही बनकर एक कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा हूं.भिन्न-भिन्न पदों पर रहा हूं. बहनजी के दिशा-निर्देश पर मुझे चरथावल विधानसभा काप्रभारी प्रत्याशी मनोनित किया था. 18 दिसंबर 2018 को चरथावल में एक कार्यक्रम रखागया था. मुझे प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया गया था. उसके बाद लगातार मैं चार साल सेकाम कर रहा हूं. अपने विधानसभा क्षेत्र में काम कर रहा हूं. पार्टी के लिए काम कररहा हूं. कई महीनों से लगातार मैं राइन जी से संपर्क बनाए हुए हूं. कॉल कर रहा हूं,लेकिन वो मेरे कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं. मैंने फिर जिला अध्यक्ष सतीश जी से बातकी. उन्होंने कहा कि बात करेंगे, बात करेंगे. लेकिन उन्होंने बात नहीं की. अरशदराणा ने आगे कहा, आज हद तब हो गई जब मैं बीएसपी के मुजफ्फरनगर कार्यालय गया. जिलाअध्यक्ष सतीश जी ने कहा कि तुम और 50 लाख का इंतजाम कर लो. मैंने कहा पेड़ पर पैसेनहीं लग रहे कि तोड़कर दे दूंगा. वहां से आकर मैंने माता जी से सलाह लिया. उन्होंनेकहा कि कोई प्रॉपटी बेचकर दे दो उनको पैसा. अभी 25 लाख दे दो. पर्चा भरने के बाद 25लाख दे देना. फोन पर ये बात मैंने सतीश जी से कही कि 25 लाख अभी दे दूंगा. वो कहनेलगे तुम फोन पर डायरेक्ट इस तरह की बात करते हो. मैंने कहा 25 रुपए कहूं. 25 रुपएकहकर बात कर लो. इसका सबूत है मेरे पास मोबाइल में. जब शमसुद्दीन राइन ने मेरीघोषणा की थी, पूरे मंडल के लोग मंच पर मौजूद थे. उस समय के जिला अध्यक्ष सतपालकटारिया के साथ मैं गया और शमसुद्दीन राइन को कैश देकर आया.#WATCH | I've been working for 24 years; was formally declared candidate fromCharthawal in 2018 (for 2022 UP polls), have been trying to get in touch withparty, no proper response; have been told to arrange Rs 50 lakhs...had alreadypaid about Rs 4.5 lakh: BSP's Arshad Rana pic.twitter.com/iIRCOPQ9is— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 14, 2022 अरशद राणा ने थाने में शिकायतभी दी है. आरोप लगाया है कि उनसे टिकट के नाम पर 67 लाख रुपये हड़पे गए हैं. पुलिसने इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया है. बीएसपी के किसी नेता की ओर से भीकोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. दरअसल मुजफ्फरनगर के कद्दावर नेता और सूबे के पूर्वगृहमंत्री सईदुज्जमां के बेटे सलमान सईद गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी में शामिल होगए. बसपा ने मुजफ्फरनगर की चरथावल विधानसभा सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर दियाहै. जबकि इससे पहले अरशद राणा को उम्मीदवार बनाया था.