समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की करहल सीट सेविधानसभा चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार 20 जनवरी को सपा ने इसका ऐलान किया. करहल सपा केलिए काफी सुरक्षित सीट मानी जाती है. साल 1993 से लेकर अब तक सात बार समाजवादीपार्टी करहल सीट को जीत चुकी है. जबकि बीजेपी ने सिर्फ 2002 में यहां जीत दर्ज कीथी. इससे पहले तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. कहा गया कि अखिलेश यादव कन्नौज,आजमगढ़ या संभल की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. अब सपा ने इन सभीकयासों पर लगाम लगा दिया है. मालूम हो कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव ने भी अपना पहला विधानसभा चुनाव मैनपुरी से ही लड़ा था, जिसमें वो विजयीहुए थे. करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से सिर्फ चार किलोमीटर की दूरी पर है.उन्होंने यहीं के जैन इंटर कॉलेज से पढ़ाई की थी और यहीं पर पढ़ाते भी थे. साल2017 के विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर सपा ने सोवरन सिंह यादव को उताराथा. उन्होंने बीजेपी के रमा शाक्य को 40 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था.सोवरन सिंह इससे पहले साल 2007 और 2012 में भी इसी सीट से विजयी हुए थे. वहीं साल2000 में सपा के अनिल यादव इस सीट से निर्वाचित हुए थे. बीजेपी के बाद सपा काघोषणापत्र आएगा गुरुवार को ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने दावा किया हैकि सपा की कथनी और करनी में भेदभाव नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी अपनाघोषणापत्र जारी करे, उसके बाद सपा का घोषणापत्र आएगा. आजतक से जुड़े अभिषेक मिश्राकी रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश ने कहा, 'डबल इंजन की सरकार ने पांच साल में क्याकिया, वे बताएं. बीजेपी सरकार आउटसोर्सिंग कर सब कुछ बेच रही है.' सपा अध्यक्ष नेआगे कहा, 'बीजेपी के बड़े जनाधार वाले नेता सपा में आए हैं. इससे बीजेपी घबराई हुईहै. परसेप्शन की लड़ाई में बीजेपी हार गई है. आगरा से लेकर गाजीपुर तक कहीं भी लड़जाएंगे, जीतना तय है.' वहीं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के सीएम योगीआदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने के फैसले पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो पार्टी सेपूछेंगे कि गोरखपुर में अपना प्रत्याशी उतारेंगे या नहीं. इसके साथ ही अखिलेश यादवने कहा कि उनकी सरकार आने पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी. यूपी केकर्मचारी, शिक्षकों को पुरानी व्यवस्था के तहत पेंशन दी जाएगी. सपा अध्यक्ष ने कहाकि यदि उनकी सरकार बनती है तो कला, लेखन, पत्रकारिता, शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरआदि क्षेत्र के उत्कृष्ट लोगों का सम्मान किया जाएगा. महिला सुरक्षा को लेकर उत्तरप्रदेश पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि योगी रोमियो को बदनाम कर रहेहैं, उन्हें केवल दिखावा करना था. अब कहां है एंटी-रोमियो स्क्वाड योजना. उन्होंनेकहा, 'महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090 बेस्ट सिस्टम था, जिसे सरकार नेखराब कर दिया है.' योगी सरकार के अपराधियों के डर कर भागने के दावे पर तंज करते हुएअखिलेश ने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम पर जितने मुकदमे हैं, उतने आईपीसी में सेक्शननहीं हैं.