बचपन का भी कोई किस्सा याद नहीं आ रहा, जो आपको सुनाया जा सके. और ये नेताजी इतनेदहाड़े मारकर रो रहे हैं कि आपको भी उनके रोने पर तरस आ जाएगा. और रो-रोकर मीडिया कोऐसे बता रहे हैं जैसे कोई छोटा बच्चा अपनी मम्मी से शिकायत कर रहा हो कि पापा नेमुझे बाज़ार से खिलौना नहीं दिलाया. यूपी के जिला लखीमपुरखीरी में बीजेपी के नेताहैं विनोद. उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी उन्हें लखीमपुर खीरी की धौरहरा सीट सेउम्मीदवार बनाएगी. मगर ऐसा नहीं हुआ. बीजेपी ने बसपा छोड़कर आए नेताजी को टिकट देदिया. और ये सदमा विनोद बर्दाशत नहीं कर पाए. दुःख आंसू बनकर बाहर आ गया. प्रेसकांफ्रेस बुलाई और बीजेपी के बड़े नेताओं पर धोखा देने का इलज़ाम लगाया कहा- 'मुझेनहीं मालूम था बीजेपी में भी पैसा लेकर टिकट दिए जाते हैं.' वीडियो में वो दहाड़ेमारकर रो रहे हैं. दुःख दर्द इतना है कि हाथों को टेबल पर भी पटक रहे हैं. नेताजीटेबल पार हाथ मारते हुए रो रहे हैं और कह रहे हैं, ' मुझे अगर पता होता ये मेरे साथऐसा करेंगे तो मैं अपनी संपत्ति बेच देता और एक करोड़ रुपये मैं भी दे देता. मैंअपने क्षेत्र की जनता के लिए सबकुछ बलिदान कर देता. भारतीय जनता पार्टी केकार्यकर्ता जो इतने दिल से... जो इतने दिल से, उनके लिए जूते खा रहे हैं. मैं उनकार्यकर्ता के लिए अपने को बलिदान कर देता.' विनोद इतने पर ही नहीं रुकते. वो कहतेहैं, 'मुझे नहीं पता था भारतीय जनता पार्टी में भी पैसों का खेल चलता है. लेकिन जबमैंने टीवी पर देखा कि लिस्ट में से मेरा नाम कहां गया तो मेरा जीवन निष्फल हो गया.आप बताओ तो मैं अब क्या कर सकता हूं. मेरे पास क्या चारा है.' धौरहरा सीट से टिकटकी दौड़ में भाजपा नेता विनोद के अलावा रमेश सिंह मूड़ी और सतीश शर्मा भी शामिल थे.तीनों नेताओं ने जिलाध्यक्ष समेत अन्य बीजेपी नेताओं पर धोखा देने का आरोप लगायाहै. उनका कहना है कि पार्टी नेतृत्व टिकट पर दोबारा विचार करे. इन लोगों का कहना हैकि वह पार्टी तो नहीं छोड़ेंगे, लेकिन प्रत्याशी का विरोध जरूर करेंगे. रमेश सिंहमूड़ी ने का कहना है कि उन्होंने 21 हजार सदस्य बनाए. अवध प्रांत में सबसे ज्यादासदस्य बनाए. सर्वे भी उनका नाम था इसके बाद भी टिकट दूसरी पार्टी से आए प्रत्याशीको दे दिया गया. सतीश शर्मा ने टिकट वितरण में पार्टी नेताओं पर अनदेखी का आरोपलगाया.वीडियो यहां देख सकते हैं-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ेंभक्तों फूल-माला तैयार कर लो एक और पार्टी चुनाव में आ गई है1993 में यूपी ने बनाया था ऐसा चुनावी रिकॉर्ड, जो न कभी टूटा है, न कभी टूटेगा!इस तरकीब से मुलायम ने बीजेपी को दी थी ऐसी पटखनी कि वो कभी उबर नहीं पाई