सियासत का सिकंदर वो होता है जो विरोधी पर आंखें गड़ाए रखे और मामूली से फटे मेंटांग अड़ा के छेद गहरा कर दे. लखनऊ में मंगलवार को भाजपा की एक बड़ी रैली थी,जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे. प्रधानमंत्री से पहले भाजपा के प्रदेशअध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का भाषण था. दो-तीन मिनट उन्होंने सबका आभार जताया, फिरनरेंद्र मोदी की प्रशंसा में कविता की पंक्तियां भी पढ़ीं. इस ओजस्वी भाषण में सबकुछ ठीक था. लेकिन खत्म होते होते उनकी जुबान फिसल गई. वो वोटरों से अपील कर गए किइस बार वे न सपा को चुनें, न भाजपा को. उन्होंने कहा, 'माननीय मोदी जी के हाथ कोमजबूत करने के लिए, माननीय मोदी जी की ताकत को और बढ़ाने के लिए, उत्तर प्रदेश मेंसाइकिल को पंक्चर करना है. और बहन जी का खेल आपने 2014 में खत्म किया, 2017 मेंइनका खेल पूरी तरह खत्म करना है. अब न सपा, न भाजपा.' उन्हें कहना था, 'न सपा, नबसपा.' लेकिन बसपा की जगह वो भाजपा कह गए. वो भी मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीऔर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में. वीडियो के इस हिस्से को काटकर बसपा केकैंपेन वाले फेसबुक पेज 'UP With Mayawati' से अपलोड कर दिया गया. इसे शेयर करतेहुए लिखा, 'आज लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से सच निकल ही गया. सुनकरदंग रह जाएंगे.' [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/UPWithMayawati/videos/682820061896515/"] वहां उसे37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पेज ने इस वीडियो को 'पिन टु टॉप' कर रखाहै. अब आपने इतना पढ़ लिया है तो केशव प्रसाद मौर्य ने कविता के जो टुकड़े पढ़े, वोभी पढ़ ही लें.1जब भाजपा की सरकार बनेगी तब दहशतगर्दी नहीं रहेगी अमन चैन का शासन होगा जेल के अंदरगुंडे होंगे इतना सख्त प्रशासन होगा2विश्वास करो तुम मोदी पर यह नव युग का निर्माता है ऐसा नेता इस धरती पर एक बार हीआता हैदेखिए पूरा वीडियोhttps://www.youtube.com/watch?v=C_ipJC6Zn4k