यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर उठापटक जारी है. कयास लग रहे हैं कि गठबंधनहोगा या नहीं. होगा तो कांग्रेस को सपा कितनी सीटें देगी. ये कयास लगाना छोड़ो. येजान लो कि ये सब जो कांग्रेस के साथ यूपी में हो रहा है, वो एक पुराना बदला चुकायाजा रहा है. अखिलेश यादव अपने पिता का बदला ले रहे हैं. और आप अब तक ये ही सोच रहेहैं कि बाप-बेटे में बन नहीं रही. झगड़ा हो रहा है. ये बात अखिलेश एक बार कह भी चुकेहैं, 'वो पिता ही रहेंगे और मैं उनका बेटा. इस बात को कोई बदल नहीं सकता.' तोअखिलेश यादव ने कैसा बदला लिया है कांग्रेस से, ये जान लो.बात ज्यादा पुरानी नहीं है. साल 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव हुए. बीजेपी मजबूतीसे उभर रही थी. हौसले इसलिए बुलंद थे, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहरमें जबरदस्त जीत दर्ज कर चुकी थी. बिहार में खुद को कमज़ोर देख कर भाजपा विरोधियोंमें एक महागठबंधन हुआ. नाम दिया गया जनता परिवार. आरजेडी, जदयू, कांग्रेस और सपा एकमंच पर आ गए. 243 सीटों पर चुनाव होने थे. कांग्रेस ने चाल खेली और जेडीयू-आरजेडीसे मिलकर फटाफट सीटों का बंटवारा कर डाला. और मलाई समेट ली. समाजवादी पार्टी को इसबैठक में शामिल भी नहीं किया गया. इसी बैठक में जेडीयू और आरजेडी ने 100-100 सीटेंऔर कांग्रेस ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया. बाकी बची तीन सीटें.लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी के लिए. 'जनतापरिवार' ने इन तीन सीटों पर एनसीपी को चुनाव लड़ने के लिए न्योता दिया. लेकिनएनसीपी ने उनका ऑफ़र स्वीकार नहीं किया. फिर तय किया गया कि इन तीन सीटों में लालूयादव के हिस्से की दो सीटें जोड़कर मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को दे दीजाएं. तो अभी भी समाजवादी पार्टी के लिए बस पांच सीटें ही थीं. समाजवादी पार्टी केसाथ ये धोखा था. ये उसके लिए अपमान की बात थी. सपा का दर्द सिर्फ इतना ही नहीं थाकि उसे पांच सीटें ऑफर की गईं. उसकी बेइज्ज़ती ये भी थी कि ये सीटें भी तब ऑफर कीगईं जब एनसीपी ने इंकार कर दिया. सबसे बड़ी बात तो ये थी कि उन्हें उस मीटिंग में भीशामिल नहीं किया गया, जिसमें कांग्रेस, राजद और जदयू ने सीटों का बंटवारा किया.बल्कि पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कहकर समाजवादी को उसकी बिहार में औकात बतानेकी कोशिश की गई. किसी भी दल ने ये नहीं कहा कि सपा को भी इस बैठक में होना चाहिएथा. इस बात का मलाल सपा को बहुत रहा. जो बाद में बयानबाज़ी में भी दिखाई दिया.गुस्साई सपा इस गठबंधन से अलग हो गई और उसी वक्त सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव नेसंसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई और गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. आज जिनरामगोपाल को मुलायम सिंह ने बार-बार पार्टी से निकाला, उस वक्त उन्हीं रामगोपाल नेकहा था, 'सपा बिहार विधानसभा चुनाव में दो से पांच सीटों का प्रस्ताव मिलने सेअपमानित महसूस कर रही है. जनता परिवार के दलों का यह फर्ज था कि सीटों का बंटवाराकरने से पहले सपा से बातचीत करते. हमें तो इस बारे की जानकारी मीडिया से मिली. यहगठबंधन धर्म नहीं. हमने इस गठबंधन से नाता तोड़ लिया. मैं जानता था चुनाव के वक्त येनौबत आएगी, इसलिए मैंने कहा था मैं पार्टी के डेथ वारंट पर दस्तखत नहीं कर सकता.'वक्त ने खुद को दोहराया हैआज फिर विधानसभा चुनाव हैं. लेकिन इस बार बिहार नहीं यूपी का मैदान है. बिसातें भीअलग हैं और मोहरे भी. बाप-बेटे के झगड़े में लोग लगे रहे. मगर अखिलेश यादव ने अपनेपिता का बदला कांग्रेस से ऐसा लिया कि उसका यूपी में सांस लेना मुश्किल हो गया है.सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा का कहना है, 'कांग्रेस केवल 54 सीटों कीहकदार है. गठबंधन को लेकर कांग्रेस का रुख पॉजिटिव नहीं है. इस हिसाब से कांग्रेसको 54 सीटें ही मिलनी चाहिए. हां अगर वो गंभीरता से बातचीत करे तो 25-30 सीटें औरदी जा सकती हैं सपा कांग्रेस को अधिकतम 85 सीटें ही दे सकती है.' इस बयानबाज़ी कासाफ़ मतलब है कि जिस तरह बिहार में समाजवादी पार्टी को उसकी औकात दिखाई गई उसी तरहसमाजवादी पार्टी कांग्रेस को उसकी औकात बताकर बदला ले रही है. गठबंधन की बातें करकेसमाजवादी पार्टी ने कांग्रेस की यूपी में वो हालत कर दी कि कांग्रेस अगर अकेलेचुनाव लड़ती है तो कुछ हाथ नहीं आने वाला. माहौल बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीचका बना हुआ है. और अगर गठबंधन करके चुनाव लड़ते हैं. तो इतनी बड़ी पार्टी को इतनी कमसीटें सपा दे रही है कि कांग्रेस के लिए ये बड़ी ही शर्मनाक बात है. इससे ज्यादासीटों पर तो रेप के आरोपी आसाराम के बेटे की पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी में है.जिस तरह बिहार में समाजवादी पार्टी को बिना बताए सीटों का बंटवारा कर लिया गया था,वैसा ही अब समाजवादी पार्टी ने किया है. एक तरफ कांग्रेस से गठबंधन की बातें करतीरही और दूसरी तरफ अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. उन सीटों पर भी अपनेउम्मीदवार उतार दिए जिस पर कांग्रेस खुद के लिए टिकट की बात कर रही थी. कुल मिलकरसमाजवादी पार्टी ने 208 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इसमें वो सीटें भी शामिलहैं, जहां कांग्रेस विजयी रही है. समाजवादी पार्टी ने जब उम्मीदवारों की लिस्ट जारीकी तो कांग्रेसी कार्यकर्ता खफा हो गए और राहुल के समर्थन में नारे लगाने लगे. नारेलगाए कि 'जो न हुआ बाप का, वो क्या होगा आप का.' तो भय्या बात ऐसी है ऐसे नारेलगाने से अब क्या हो, जब चिड़िया चुग गई खेत. आप ये ही समझते रहे कि बाप बेटे कीनहीं बन रही, मगर कांग्रेस ने मुलायम सिंह के साथ गठबंधन में जो बिहार चुनाव मेंकिया उसका बदला बेटे अखिलेश यादव ने ले लिया है.https://www.youtube.com/watch?v=AJCmImuMRM8-------------------------------------------------------------------------------- UP के उस ज़िले से ग्राउंड रिपोर्ट, जहां चारों विधायक समाजवादी पार्टी के हैंवरुण गांधी के सुल्तानपुर से UP इलेक्शन की ग्राउंड रिपोर्टमैनपुरी से ग्राउंड रिपोर्ट 2: किशनी और करहल विधानसभाओं का हाल