गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर भांति-भांति के मोबाइल गेम्स से पटे पड़े हैं.सस्ते से सस्ते फोन पर चल सकने वाले कैज़ुअल गेम से लेकर अच्छे से अच्छे फ़ोन को नानीयाद दिला देने वाले ग्राफिक हेवी गेम फ़्री में मौजूद हैं. बस एक बटन दबाकर इंस्टॉलकरने की देरी है. कुछ मोबाइल गेम तो इतना फेमस हो जाते हैं कि हर कोई इनकी बातेंकरने लगता है. साल 2020 में भी ऐसे ही कुछ गेम आए. कुछ लोगों ने बस थोड़े वक़्त केलिए खेला तो कुछ अभी तक लोगों के फ़ोन में पड़े हुए हैं. हम आपको ऐसे 5 मोबाइल गेम केबारे में बताने वाले हैं जिनपर साल 2020 में लोगों का दिल आ गया. इन गेम को पिछलेसाल सबसे ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया है. इस लिस्ट को बनाने में हमने उन कैजुअलगेम को हटा दिया है जिनका डाउनलोड नंबर तो बहुत बड़ा है मगर यूजर रिव्यू नेगटिव है.हमारी लिस्ट में वही गेम शामिल हैं जिन्हें खूब डाउनलोड किया गया और खूब खेला गया.Among Us Among Us को इनर स्लॉथ नाम की कंपनी ने 2018 में बनाया था मगर तब इसे कोईपूछता नहीं था. साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के बीच इस गेम की पॉप्युलैरिटी अचानकसे बढ़ गई. अगस्त और सितंबर के महीनों में इतने डाउनलोड हुए कि Among Us साल 2020 कासबसे ज़्यादा डाउनलोड किया जाने वाला गेम बन गया. ये कोई पबजी-वबजी स्टाइल काहाई-फ़ाई गेम नहीं है मगर मज़ेदार बहुत है. 10 अंतरिक्ष यात्री एक स्पेस मिशन परनिकलते हैं. मगर इनमें से एक बहरूपिया या इंपोस्टर (Imposter) भी है, जो इस मिशन कोफ़ेल करने पर तुला हुआ है. ये बार-बार स्पेसशिप में गड़बड़ी कर रहा है और एक-एक करऐस्ट्रोनॉट को मार रहा है. अब यात्रियों के पास दो ऑप्शन हैं. पहला ये कि खुद कोबचाते हुए मिशन पूरा कर लें या फिर इंपोस्टर को पहचान कर उसे शिप से बाहर फेंक दें.इस गेम के बारे में और ज़्यादा जानने के लिए आप यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.Garena Free Fire सस्ते मोबाइल फ़ोन पर बैटल रोयाल गेम का मज़ा दिलाने का क्रेडिटगरेना फ़्री फ़ायर को जाता है. PUBG मोबाइल और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल जैसे गेम कोखेलने के लिए आपके पास बढ़िया वाला स्मार्टफ़ोन होना चाहिए मगर हर किसी के पास इतनापैसा नहीं होता लक्ष्मण. इंडिया में टियर 2 और टियर 3 शहरों में बजट और मिड-रेंजस्मार्टफ़ोन का ज़्यादा बोलबाला है. ऐसे में गरेना फ़्री फ़ायर खूब डाउनलोड हुआ. पबजीमोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के बैन होने के बाद तो ये आंकड़ा और भी ज़्यादा ऊंचा होगया. गरेना फ़्री फ़ायर में भी पबजी जैसा ही गेमप्ले है बस इसके ग्राफिक इतने हेवीनहीं है. बैटल रोयाल के साथ-साथ गेम में और भी दूसरे मोड हैं. Subway Surfers सबवेसर्फ़र्स बड़ा ही पुराना गेम है. ये 2012 में लॉन्च हुआ था, मतलब कि टेम्पल रन से एकसाल बाद. और तब से लेकर अब तक बस चले ही जा रहा है. 2017 में ये सबसे ज़्यादाडाउनलोड किया जाने वाला गेम था और अगले ही साल, यानी 2018 में ये ऐसा पहला मोबाइलगेम बन गया जिसे गूगल प्ले पर 100 करोड़ से ज़्यादा बार डाउनलोड किया गया था. सबवेसर्फ़र्स एक कभी न खत्म होने वाला रनिंग गेम है. आपके प्लेयर को एक पुलिस वाला दीवारपर ग्राफिटी बनाते हुए देखकर दौड़ाता है. आपका प्लेयर रेल की पटरियों पर अटकलें औरसामने से आती हुई ट्रेनों से बचकर दौड़ता है और कॉइन वग़ैरह कलेक्ट करता है. Call ofDuty: Mobile कॉल ऑफ ड्यूटी या COD करीब 17 साल पुराना गेम है. इसे बनाने वालीकंपनी एक्टिविज़न ब्लिज़र्ड ने इतने टाइम में गेम के बहुत सारे वर्ज़न निकाले हैं. CODका मोबाइल वर्ज़न अक्टूबर 2019 में आया और आते ही इसने सारे रेकॉर्ड तोड़ डाले. महज़एक हफ्ते में ही इसे 10 करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर डाला और अभी तक इसका जलवा बरक़रारहै. COD मोबाइल ने 25 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा सिर्फ 265 दिनों में पार कर लिया था.एक साल में ही गेम के अंदर खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर 3,483 करोड़ रुपए खर्च कर दिए.पबजी मोबाइल की ही तरह कॉल ऑफ़ ड्यूटी मोबाइल भी एक बैटल रॉयल गेम है, जिसमें 100लोग एक एरिया में उतरते हैं और फ़िर एक दूसरे का खात्मा करने में लग जाते हैं. आखिरमें जो बचता है, वो विजेता बनता है. इसके अलावा गेम में और भी कई सारे मोड हैं.Genshin Impact गेनशिन इम्पैक्ट एक ओपन-वर्ल्ड एक्शन रोल-प्लेइंग गेम है जो पिछलेसाल सितंबर में लॉन्च हुआ था. अपनी बेहतरीन स्टोरी लाइन, कैरेक्टर डिजाइन,ग्राफिक्स और गेमप्ले के चलते गेम लॉन्च होते ही हिट हो गया. ये एंड्रॉयड और iOS केअलावा निंटेनडो स्विच, प्ले स्टेशन 4, प्ले स्टेशन 5 और विंडोज़ सिस्टम पर भी मौजूदहै. ऐपल ने इसे 2020 का “आईफोन गेम ऑफ द इयर” घोषित किया और गूगल प्ले ने भी इसे“बेस्ट गेम ऑफ 2020” का अवॉर्ड दिया. गेनशिन इम्पैक्ट कहानी है जुड़वा भाई-बहन कीजिनमें से एक अगवा हो जाता है और दूसरा अपनी पावर खो देता है और अपने भाई या बहन कोढूंढने निकल पड़ता है. आप को आज़ादी है कि आप दोनों में से एक को अपना प्लेयर चुनसकें. जैसे-जैसे आप स्टोरी में आगे बढ़ते हैं आपकी पावर बढ़ती रहती है और आपको नए-नएकैरिक्टर मिलते रहते हैं. बस ये ध्यान रखिए कि इस गेम को मोबाइल पर खेलने के लिए एकअच्छा स्मार्टफ़ोन होना ज़रूरी है.