समाजवादी पार्टी की साइकिल इस समय किसके पास है, ये अभी नहीं क्लियर है. बाप-बेटाआमने सामने हैं. चाचा-भतीजा भिड़े पड़े हैं. भतीजा चचा पर भारी पड़ गया है. अबतो चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो गया है. उससे पहले इनका 'गृहयुद्ध' ख़त्म होपाएगा कि नहीं, पता नहीं. लेकिन, इस पार्टी के साथ अजीबो-गरीब चीजें हो रही हैं.सपा के एक विधायक हैं, इरफ़ान सोलंकी. नहीं, उनके साथ कुछ अजीब नहीं हुआ. उनके गार्डके साथ हो गया. ATM से पैसे निकालने की लिमिट बढ़ने से उत्साहित हो गया था. स्टेटबैंक के एक ATM में पहुंच गया पैसे निकालने. यहां उसके अकाउंट में 99 करोड़ रुपएदिखे. वो हदक गया.मिनी स्टेटमेंटगार्ड का नाम है गुलाम जिलानी सिद्दीकी. उसके हिसाब से उसके खाते में 73,000 रुपएहोने चाहिए थे, लेकिन उसने मिनी स्टेटमेंट देखा तो उसमें इतना बड़ा अमाउंट लिखा थाकि इकाई-दहाई करके ध्यान से गिनना पड़े. ये अमाउंट था 99,99,02,724 रुपए.गार्ड बौखला गया. अपने बॉस के पास पहुंचा. बॉस यानी इरफ़ान सोलंकी. इरफ़ान सोलंकी नेमामले की जानकारी फ़ौरन सिटी मजिस्ट्रेट को दी.अभी तक ये क्लियर नहीं है कि बैंक बैलेंस में इतना तगड़ा उछाल कहां से आ गया. कोईइसके पीछे है या ये एक टेक्निकल दिक्कत थी. सिद्दीकी और सोलंकी SBI के पास कलजाएंगे कि बताओ क्या गड़बड़ हुई है.इस तरह के कई मामले नोटबंदी के दौरान भी सामने आए थे. लेकिन मामला सपा विधायक केबॉडीगार्ड का है तो जाहिर है, सिटी मजिस्ट्रेट तक बात पहुंचनी थी. ये तो बाद मेंपता चलेगा कि गड़बड़ कहां है? सपा के तमाम गड़बड़झालों के बीच ये सब भी चल रहा है.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशांत ने की है.