इस वक़्त सोनी के PlayStation 5 की डिमांड ऐसी है जैसा किसी ज़माने में हिमेश रेशमियाकी हुआ करती थी. अमेरिका में ही स्टॉक पूरा नहीं पड़ रहा था इसलिए गेमिंग कंसोल काइंडिया लॉन्च लटका हुआ था. लेकिन इंतज़ार का फल... खट्टा-मीठा जैसा मिले, मिलताजरूर है. तो फाइनली PS5 इंडिया में आ गया है. कंपनी ने बता दिया है कि PS5 इंडियामें कब से बिकेगा. तो चलिए, PS5 से जुड़े फ्रिक्वेंटली आस्ड क्वेश्चंस माने सबसेज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब यहां एक-एक करके जान लेते हैं. इंडिया में कबमिलेगा PS5? PS5 इंडिया में अगले महीने की 2 तारीख यानी 2 फरवरी, 2021 से बिकनाशुरू होगा. लेकिन अगर आपको कंसोल जल्द से जल्द खरीदना है तो बेहतर होगा कि इसेप्री-ऑर्डर कर लें. बुकिंग 12 जनवरी को दोपहर 12 बजे चालू होगी. कहां मिलेगाPlayStation 5? सेल चालू होने पर प्लेस्टेशन 5 लगभग हर कहीं मिलेगा. सोनी के ऑनलाइनऔर ऑफ़लाइन स्टोर पार तो मौजूद होगा ही साथ में फ़्लिपकार्ट, ऐमज़ॉन, क्रोमा, रिलायंसडिजिटल, गेम्स द शॉप और विजय सेल्स पर भी PS5 की बिक्री होगी. PS5 की इंडिया मेंकीमत प्लेस्टेशन 5 दो एडीशन में मौजूद है. एक है स्टैन्डर्ड और दूसरा है डिजिटलओनली. स्टैन्डर्ड मॉडल 49,990 रुपए का है और डिजिटल वर्ज़न 39,990 रुपए का.PS5 का डिजिटल और स्टैन्डर्ड वर्ज़न.डिजिटल वर्ज़न का मतलब है कि इसमें गेम्स खेलने के लिए आपको इंटरनेट से गेम डाउनलोडकरना होगा. इसमें गेम की डिस्क नहीं लगती है. स्टैन्डर्ड मॉडल में गेम को डाउनलोडकरने के अलावा डिस्क भी लगती है. डिस्क होने की वजह से आप गेम की फिज़िकल कॉपी खरीदकर अपने पास रख सकते हैं और स्टोरेज भरने का कोई टेंशन नहीं होता. वहीं डिजिटलवर्ज़न में स्टोरेज भरने के बाद नया गेम डालने से पहले पुराना हटाना पड़ता है. रिमोटवग़ैरह की कीमत प्लेस्टेशन 5 के बॉक्स में कंसोल और तार-वार के अलावा एक DualSensecontroller या रिमोट भी मिलता है. अगर आपको दो रिमोट चाहिए तो इसके लिए अलग से5,990 रुपए खर्च करने होंगे. PS5 के रिमोट का चार्जिंग स्टेशन दो रिमोट एक साथचार्ज कर सकता है और इसकी कीमत 2.590 रुपए है.प्लेस्टेशन 5 कंसोल और कन्ट्रोलर के अलावा ये ऐक्सेसरी भी मौजूद हैं.इसके अलावा सोनी के पास प्लेस्टेशन 5 से जुड़े और भी आइटम हैं. गेम स्ट्रीम करनेवालों के लिए सोनी का 1080p HD कैमरा 5190 रुपए का है और वायरलेस हेडफ़ोन 8590 रुपएका है. PS5 गेम के साथ-साथ नेटफ्लिक्स और ऐमज़ॉन प्राइम वीडियो जैसी ऐप्स भी चलाताहै. इनको कंट्रोल करने के लिए अगर आपको एक मीडिया रिमोट चाहिए तो वो 2590 रुपए काहै. PS5 के स्पेक्स सोनी प्लेस्टेशन 5 में 16GB रैम है, 825GB SSD स्टोरेज है,स्टैन्डर्ड वर्ज़न में 4K Blu-ray डिस्क लगाने वाली ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव है, 3Dऑडियो सपोर्ट है, 8K रेजॉल्यूशन सपोर्ट है और 120 फ़्रेम प्रति सेकंड (fps) पर गेमप्ले करता है. CPU और GPU की डिटेल थोड़ी टेक्निकल है. प्लेस्टेशन 5 में 3.5GHzक्लॉक स्पीड वाला AMD Zen 2 CPU लगा हुआ है. ग्राफिक परफॉरमेंस के लिए एक कस्टम GPUलगा हुआ है. ये GPU 10.3 टेराफ्लॉप्स का है और इसको सोनी ने AMD के RDNA 2आर्किटेक्चर पर बनाया है. मोटामाटी समझ लीजिए कि अगर इसी खूबी वाला PC बनाएंगे तोये करीब 1.5 लाख रुपए के आस पास बैठेगा. प्लेस्टेशन के इक्स्क्लूसिव गेम्स PS5 केएक्सक्लूसिव टाइटल में Spider-Man: Miles Morales, Horizon II: Forbidden West औरGran Turismo 7 शामिल हैं. यानी ये गेम आप सिर्फ़ और सिर्फ़ प्लेस्टेशन 5 पर ही खेलपाएंगे, Xboxपर नहीं.