कल अखिलेश और शिवपाल की तनातनी के बाद आज मुलायम के बुलावे पर मीटिंग हो रहीहै. अखिलेश तो रो -रो के बोल रहे थे. अखिलेश यादव के बोल लेने के बाद शिवपाल यादवने बोलना शुरू किया. पूरा मूड बनाकर आये थे. गला भर आया पर रोये नहीं थे. अतीत केसंघर्ष को याद करते हुये नेताजी को साथियों समेत अमर सिंह के योगदान की भी याददिलाई. अखिलेश और उनके साथियों को एकदम नकार दिये. टफ गॉय बन के आये थे आज. मुलायमको नेतागिरी संभालने के लिये कई बार कहा. पढ़िये पूरी बात:--------------------------------------------------------------------------------नेताजी, आपको याद होगा कि साईकिल चलाते थे हम लोग. 1975 में जब आप जेल में थे तबमैं ही था. 77 के चुनाव में भी मैंने साईकिल चलाई. 3-3 महीने साईकिल पर घूमते थे हमलोग. 84 में भी चलाई. लखनऊ से शुरू कर साईकिल से पूरा राज्य नापा. गांव-गांव मेंबांटी चिट्टी मुलायम की चिट्ठियां. ऐसा नहीं है कि मैं अकेले था. साथियों का भीयोगदान था. मैं मुख्यमंत्री से पूछूंगा कि क्या सरकार में मेरा योगदान नहीं था.मैंने नेताजी और मुख्यमंत्री का हर आदेश माना है. पर क्या हुआ मेरे साथ. मैंअध्यक्ष था. मेरे सारे विभाग ले लिये गये. मुझसे क्या झगड़ा था. मुख्यमंत्री मुझेनहीं बुलाते थे, फिर भी मैं जाता था मिलने. हम लोग उनके जन्म से काम कर रहे हैं.मुख्यमंत्री की शह पर अफसर मेरी बात नहीं मानते थे. क्या ऐसा होना था मेरे साथ. बातकरते हैं अधिकारियों को ठीक करने की. मैं पूछता हूं गलती करने वाले किस अधिकारी कोदंड मिला है. मैं कसम खा के कहता हूं कि अखिलेश ने कहा था कि मैं अलग पार्टीबनाऊंगा. मैं अपने बेटे की कसम खाता हूं. गंगाजल लेकर कह सकता हूं. अखिलेश ने येकहा था. नेताजी आप तो गरीबों का लड़ाई लड़ रहे थे. आज आप देश के सबसे बड़े नेताहैं. पर क्या पार्टी नारा लगाने वाले चलायेंगे. हंगामा करने वालों का हटना जरूरी हैनेताजी. नेताजी आपको पता है हम जनता के लिये मेहनत करते हैं. हम पार्टी बर्बाद होतेनहीं देख सकते. पार्टी के झंडे के नाम पर नारे लगाने वाले चल रहे हैं. रागोपाल कीदलाली नहीं चलेगी नेताजी. अमर सिंह की बात करते हैं ये लोग. पार्टी में बैठे ये लोगअमर सिंह के चरणों की धूल भी नहीं हैं. जब 2003 में सरकार बनी तो नेताजी आपको यादहोगा कि अमर सिंह ने ही सहयोग किया था. नारेबाजी करने वाले अमर सिंह के बारे मेंक्या बात करेंगे. महागठबंधन किसने तुड़वाया था? कौन विरोध कर रहा था? भाजपा से कौनबात कर रहा था? ये नेताजी बतायेंगे. एक-एक का नाम लेकर पार्टी से बाहर करेंगे.चुनाव में तो मुख्यमंत्री किसी से बात भी नहीं कर रहे थे. मैंने हर विधायक से बातकी. दूसरे दलों के लोगों से भी बात की थी. मुख्तार का इल्जाम लगता है मेरे ऊपर.मुख्तार को किसी ने जॉइन नहीं कराया. नेताजी बतायेंगे ये. गुंडे-मक्कार भरे पड़ेहैं पार्टी में. ये लोग नहीं चलायेंगे पार्टी. आज जब हम यहां से निकलेंगे सब फैसलाहो के रहेगा. मेरा कहना है नेताजी संभालें नेतृत्व. और मुझे पार्टी चलाने की छूटमिले. 5 नवंबर को मीटिंग है. चुनाव की तैयारी करनी है.-------------------------------------------------------------------------------- नेताजी आपकी पार्टी है, पर मेरा भी तो करियर है: रोते हुए बोले अखिलेश यादवसपा की गाड़ी में हमेशा एक बम फ़िट था, रिमोट अमर सिंह के पास थासपा का नया ड्रामा रिलीज़, चाचा शिवपाल समेत तीन मंत्री कैबिनेट से बाहर