जब बिटिया का ब्याह होता है तो घर में हर कोई ऐसा होता है जिसकी अपनी अपनीजिम्मेदारियां होती हैं. हर कोई अपने-अपने हिसाब से जिम्मेदारी उठा लेता है. जिसकाजैसा मिजाज़ वैसा काम. लोगों को सोचना नहीं पड़ता कि इस काम के लिए किसके पास जायाजाए. मालूम होता है कि निमंत्रण की लिस्ट ताऊ बनायेंगे. उस कार्यक्षेत्र में कोईसमस्या हो तो उनसे मिलो. मालूम है कि दारू वगैरह की व्यवस्था छोटे वाले चाचा जीकरेंगे. शाम होते ही उनको मिस्ड कॉल मारने लग जाओ. जेब में एक मूंग दाल वाली नमकीनपूरे टाइम तैयार रखो. यूपी में भी बिटिया का ब्याह हो रहा है. चुनाव हैं. बिटिया केब्याह से कम नहीं है. हाहाकार मचा हुआ है. भागा-दौड़ी हो रही है. लड़के के चाचासाइकिल मांग रहे हैं. दहेज़ में नहीं, चुनाव चिन्ह में. बात सपा की हो रही है. उधरपूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वोटमांगने के लिए आप जाति-धर्म को मुद्दा नहीं बना सकते. इससे जुड़ी कोई भी बातें नहींकी जा सकतीं. वहीं साक्षी महाराज ने आदतानुसार इसका उल्लंघन कर दिया है. उन्होंने 6जनवरी को मेरठ में अपनी एक स्पीच के दौरान मुस्लिम परिवारों में 4 पत्नियों और 40बच्चों के चलन की बात कही. इलेक्शन कमीशन ने तुरंत ऐक्शन लिया और साक्षी महाराज कोनोटिस भेजा है. नोटिस में साफ़ कहा गया है कि उनका भाषण धर्म के बेस पर भेदभावफैलाता है. उत्तर प्रदेश चुनाव में ये पहला नोटिस भेजा गया है. आचार संहिता लगी हुईहै और प्रदेश से अब ऐसी चिट्ठियां आनी तय हैं. वैसे बोहनी कहां से होनी थी, और येपहली चिट्ठी किस पते पर पहुंचनी थी, ये बहुत ही स्वाभाविक था. अगर इलेक्शन कमीशनबिना कबूतर को एड्रेस बताये ये चिट्ठी उसे पकड़ा देता तो भी कबूतर साक्षी महाराज केघर के छज्जे पर ही जाकर बैठता. किसी पते के बिना भी अगर ये चिट्ठी लेटर बॉक्स मेंडाली जाती तो डाकिया सीधे साक्षी महाराज के घर की ही घंटी बजाता. ये उतना हीस्वाभाविक है जितना सुबह सूरज का उगना. कहना डीएसपी भूरेलाल का, "ई तो साला होना हीथा!"