The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Rajasthan Election Result 2018: who won from the royal families of Rajasthan

राजस्थान के राजपरिवारों की सीटों के नतीजे क्या हुए?

कौन कहां आगे चल रहा है जान लीजिए?

Advertisement
pic
11 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018, 04:11 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
सीट का नाम- डीग-कुम्हेर
कैंडिडेट्स- भरतपुर राजपरिवार के प्रमुख विश्वेंद्र सिंह, बीजेपी से शैलेष सिंह
बीजेपी नेता शैलेश सिंह.
बीजेपी नेता शैलेश सिंह.

पिछला नतीजा- विश्वेंद्र सिंह इस सीट पर सिटिंग विधायक हैं. पिछले चुनाव में शैलेष सिंह के पिता दिगंबर सिंह को चुनाव हराया था. दिगंबर सिंह का देहांत होने के बाद शैलेष मैदान में हैं. डीग-कुम्हेर भरतपुर राजपरिवार का गढ़ रही है. इस सीट से विधायक रहे राजा मानसिंह का 1985 में एनकाउंटर हुआ था.
नतीजा- करीब 8 हज़ार वोट से विश्वेंद्र सिंह जीत गए हैं.
विश्वेंद्र- 73730 वोट
शैलेष- 65512 वोट


Untitled design (67)

सीट का नाम- नदबई, भरतपुर
कैंडिडेट्स- भाजपा से भरतपुर राजपरिवार की कृष्णेंद्र कौर दीपा, कांग्रेस से हिमांशु कटारा, बसपा से जोगिंदर सिंह अवाना.
पिछला नतीजा- दीपा 2003 से लगातार विधायक हैं. दीपा राजा मानसिंह की बेटी हैं. वो पहले भरतपुर की सांसद भी रही हैं.
नतीजा- बसपा के जोगिंदर सिंह अवाना से दीपा 3,500 वोट से हार गईं.
दीपा- 46882 वोट
अवाना- 50976 वोट


सीट का नाम- लाड़पुरा, कोटा
कैंडिडेट्स- बीजेपी से कोटा राजपरिवार की बहू कल्पना राजे, कांग्रेस से गुलनाज बानो
पिछला नतीजा- लाड़पुरा विधानसभा से भाजपा के भवानी सिंह राजावत विधायक थे. उनका टिकट काटा गया. कल्पना के पति इज्येराज सिंह 2009 में कोटा से कांग्रेस के सांसद थे. 2014 में हारे. चुनाव के वक्त भाजपा में शामिल. कल्पना को टिकट मिला.
नतीजा- 17 हज़ार वोट से कल्पना राजे जीत गई हैं.
कल्पना- 104912 वोट
गुलनाज- 83256 वोट


सिद्धि कुमारी.
सिद्धि कुमारी कन्हैया लाल झंवर.

सीट का नाम- बीकानेर ईस्ट
कैंडिडेट्स- बीजेपी से बीकानेर राजपरिवार की सिद्धी कुमारी, कांग्रेस से कन्हैया लाल झंवर
पिछला नतीजा- पिछला चुनाव सिद्धी कुमारी ने जीता था. कांग्रेस के गोपाल गहलोत को 30 हजार के लगभग वोटों से हराया था.
नतीजा- करीब 7 हज़ार वोट से सिद्धी कुमारी जीत गई हैं.
सिद्धी- 73174 वोट
कन्हैया लाल- 66113 वोट


Video: कैसे वसुंधरा राजे ने राजस्थान बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं को ठिकाने लगाया

Advertisement

Advertisement

()