The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Rajasthan Election Result 2018: Tonk seat Sachin Pilot vs Yunus khan

टोंक सीट पर कांग्रेस के पायलट सचिन का क्या हुआ?

उनके खिलाफ बीजेपी ने जिस आदमी को उतारा उसने कैसा परफॉर्म किया है.

Advertisement
pic
11 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018, 10:33 AM IST)
Img The Lallantop
सचिन पायलट. यूनुस खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more
1. सीट - टोंक
2. चुनने की वजह - कांग्रेस के सीएम पद के दावेदार सचिन पायलट की सीट.
3. चैलेंजर कौन -  बीजेपी से यूनुस खान.
4. ट्रिविया
> कहा जाता है कि टोंक सीट को अशोक गहलोत अपने बेटे वैभव के लिए तैयार कर रहे थे. वैभव उनके इकलौते बेटे हैं. अटकलें लग रही थीं कि वे अपने बेटे को टोंक से टिकट दिलाना चाहते थे लेकिन गहलोत कभी भी अग्रेसिवली बेटे को प्रमोट नहीं करते हैं वरना परिवारवाद का आरोप लग जाएगा. लेकिन फिर इस सीट पर सचिन पायलट को उतारा गया. इसी संदर्भ में टोंक में नारा दिया गया था कि विधायक को वोट दो और मुख्यमंत्री पाओ. > पिछली बार यहां कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई थी.
युनुस खान.
यूनुस खान की रैली में सीएम वसुंधरा और नितिन गडकरी.

5. मुद्दे/फैक्टर
> दोनों बाहरी उम्मीदवार हैं. > यहां करीब 50 प्रतिशत गुर्जर और मुस्लिम वोट  हैं. सचिन गुर्जर समुदाय से हैं और बीजेपी ने मुस्लिम समुदाय के यूनुस खान को उतारा है.
Untitled design (53)
सचिन पायलट अपने लीडर राहुल गांधी के साथ.

6. कौन जीत रहा है

* सचिन पायलट 53,570 वोटों से जीत चुके हैं. पायलट को 1,07,753 वोट और युनुस खान को 54,183 वोट मिले. 




Video - Rajasthan के Tonk में BJP के इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी Yunus Khan मैदान में हैं 

Advertisement

Advertisement

()