The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • Rajasthan assembly election 2018 congress president Rahul Gandhi calls kumbharam scheme as kumbhakaran lift scheme

राहुल ने अपने ही बड़े नेता 'कुंभाराम' को 'कुंभकरण' बता दिया !

राहुल की जुबान फिर फिसली, राजस्थान में 'कुंभकरण लिफ्ट योजना' क्या चीज़ है भई?

Advertisement
pic
5 दिसंबर 2018 (अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018, 11:44 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
बीजेपी के प्रवक्ताओं के मुंह से एक बात आपने अक्सर सुनी होगी. वो ये कि कांग्रेस में जब तक राहुल गांधी हैं बीजेपी को परेशान होने की ज़रूरत नहीं. ऐन मौके पर वो अपने बयान से बीजेपी का साथ दे ही देते हैं. हालांकि इस बार राहुल गांधी ने अपने बयान से बीजेपी का साथ तो नहीं ही दिया है. लेकिन एक भयंकर गड़बड़ कर दी. हुआ कुछ ऐसा कि वो पार्टी के प्रचार के लिए राजस्थान में थे और राजस्थान के झूंझुनू में एक रैली को संबोधित कर रहे थे. भाषण देने के दौरान ही राहुल गांधी की ज़ुबान फिसल गई और उन्होंने 'कुंभाराम लिफ्ट परियोजना' को गलती से 'कुंभकरण लिफ्ट परियोजना' बोल दिया. हालांकि, उन्होंने अपनी गलती तुरंत सुधार भी ली. लेकिन उनके बयान के कारण सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और उनकी पार्टी दोनों की जम कर फजीहत हो रही है.  अब राजस्थान में चुनाव के ठीक पहले राहुल गांधी के इस बयान का बीजेपी जमकर फायदा उठा रही है. तो हुआ ये कि राहुल गांधी रैली में कुंभाराम परियोजना का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने अपने भाषण में कुछ ऐसा कहा ‘मैं यहां के कुछ स्थानीय मुद्दों पर बात करना चाहता हूं। अशोक गहलोत जी ने यहां के लिए कुंभकरण लिफ्ट योजना शुरू की थी.' राहुल के इतना बोलते ही मंच पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने उन्हें टोका, तो राहुल ने तुरंत अपनी गलती सुधारते हुए कहा, 'कुंभाराम लिफ्ट योजना. उन्होंने पहले फेज में इस योजना के लिए 955 करोड़ रुपये दिए. 3,200 करोड़ रुपये झूंझुंनू और आसपास के जिलों के लिए दिया था. भाजपा ने पांच साल में कुछ नहीं किया' अब राहुल गांधी गलती कर चुके थे, उन्हें समझ में नहीं आया कि उन्होंने क्या किया है. राहुल के मुंह से जैसे ही ‘कुंभकरण’ शब्द निकला वहां आस पास खड़े लोग हंसने लगे. आस पास के लोगों की हलचल आप वीडियो में भी सुन और महसूस कर सकते हैं. चौधरी कुंभाराम राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी, जाट नेता सांसद और बहुत ही फेमस किसान नेता थे. और चौधरी कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाता है. वैसे यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी ट्रोल हुए हैं. इससे पहले भी वो अपने बयानों की वजह से ट्रोल हो चुके हैं.

Advertisement

Advertisement

()