लखनऊ के रमाबाई मैदान पर रैली संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी मौजूद भीड़देखकर बहुत खुश हुए. इतने खुश कि सबसे पहले यही कहा, 'पूरे जीवन में इतनी बड़ी रैलीसंबोधित करने का सौभाग्य नहीं मिला.' इसे लखनऊ में बीजेपी की सबसे बड़ी रैली मानाजा रहा है.लखनऊ की रैली में मौजूद जनताइस मौके पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्रीकल्याण सिंह को याद करते हुए लोगों को यूपी में बीजेपी का स्वर्णिम अतीत याद दिलानेकी कोशिश की. मौजूदा दौर में यूपी में बीजेपी के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं है.मुुख्यमंत्री पद के लिए भी बीजेपी की ओर से कोई नाम घोषित नहीं किया गया है. यूपीमें बीजेपी को साफ हुए 14 साल हो चुके हैं और मोदी ने इसे वनवास से जोड़ते हुएलोगों से बीजेपी की सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा: 'बात यूपी में बीजेपी केवनवास की नहीं है, बल्कि यूपी के विकास की है. हमारा सपना है कि हिंदुस्तान पढ़े,गरीबी मिटे, लेकिन ये सपना तब तक पूरा नहीं होगा, जब तक उत्तर प्रदेश का भाग्य नहींबदलेगा. देश के लिए यूपी का आगे बढ़ना आवश्यक है. लखनऊ अटल बिहारी वाजपेयी कीकर्मभूमि है. उनके जैसे अनेक महापुरुषों ने अपनी जवानी इस धरती पर खपाई है.' रैलीसंबोधित करते हुए मोदी ने यूपी की मौजूदा सरकार को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि वोभी यूपी से सांसद हैं और यहां की सरकार के काम करने का तरीका उन्होंने महसूस कियाहै. उन्होेंने लोगों से एक बार अपने-पराए से ऊपर उठकर यूपी के विकास के लिए बीजेपीको वोट देने की बात कही. 'दलों की राजनीति दलों तक सीमित होनी चाहिए. जनता के साथराजनीति नहीं होनी चाहिए. ये उत्तर प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां के नेताओं कीप्राथमिकता विकास नहीं है.'बीएसपी, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा: 'आपने कभी सपा और बसपाको साथ देखा है? इतने सालों के बाद एक मुद्दे पर दोनों इकट्ठा हो गए. कालेधन केमुद्दे पर. वो कह रहे हैं कि मोदी को बदलो. मैं कहता हूं कि कालाधन, भ्रष्टाचार औरगरीबी हटाओ, वो कहते हैं कि मोदी को हटाओ. कुछ दल तो ऐसे हैं, जिनका यूपी में कोईअता-पता ही नहीं है. एक दल ऐसा है, जो पिछले 15 साल से अपने बेटे को स्थापित करनेकी कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे अभी तक अपनी गलती नजर नहीं आ रही है.'इस रैली में प्रधानमंत्री के बोलने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह औरबीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी जनता को संबोधित किया और यूपी में बीजेपी को वोटदेने की अपील की.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:31 दिसंबर को 'माइक्रो बजट' ले आए प्रधानमंत्री मोदीऐसे काम करती है बिना इंटरनेट के चलने वाली ऐप BHIMPM मोदी ने जिन 7 नेताओं का अपने भाषण में जिक्र किया, उनसे जुड़ी खास बातेंनरेंद्र मोदी ने इन 5 किस्म के लोगों को दिया न्यू ईयर गिफ्ट