भारतीय जनता पार्टी ने 8 अप्रैल को अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया. 2019 के लोकसभाचुनाव के लिए जारी बीजेपी के घोषणापत्र को संकल्प पत्र नाम दिया गया है. बीजेपी केसंकल्प पत्र में आजादी के 75 सालों पर फोकस करते हुए 75 संकल्प किए गए हैं.मेनिफेस्टो में मोदी सरकार की सबसे चर्चित और प्रमुख योजनाओं में से एकप्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लेकर दो अलग-अलग दावे किए गए हैं. बीजेपी के अंग्रेजीवाले मेनिफेस्टो में पेज नंबर 6 पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नोट में मुद्रायोजना को लेकर कहा गया है कि 14 करोड़ लोगों को मुद्रा के तहत लोन दिया गया. वहींमेनिफेस्टो के पेज नंबर 27 पर कहा गया है कि प्रधानमंत्री योजना के तहत 17 करोड़ सेज्यादा लोगों को लोन दिया गया. सरकार बनने पर 30 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभदेने की बात कही गई है. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कितने लोगों को लोनदिया गया, इसे लेकर मेनिफेस्टो में दो तरह के दावे हैं. और ये अंतर तीन करोड़ काहै. क्या यह टाइपिंग की गलती है? बीजेपी के अंग्रेजी और हिन्दी दोनों मेनिफेस्टोमें अलग-अलग पेज पर मुद्रा योजना को लेकर दो तरह के दावे हैं. टाइपिंग की गलती है,तो भी यह नहीं होना चाहिए था. क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी का घोषणा पत्र जारी किएजाने से पहले कई अनुभवी आंखों-हाथों से गुजरा होगा. मुद्रा योजना है क्या इस योजनाका मकसद नया कारोबार शुरू करने या व्यवसाय बढ़ाने के लिए लोगों को आसान तरीके सेबैंकों से लोन दिलाना है. योजना में बैंक बिना किसी गारंटी के लोन देते हैं. योजनामें तीन स्लैब हैं- शिशु, किशोर और तरुण. शिशु वर्ग में 50 हजार, किशोर वर्ग में 50हजार से 5 लाख, और तरुण वर्ग में 5 लाख से 10 लाख रुपये तक के लोन दिए जाते हैं. येलोन खेती या कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए नहीं हैं. मुद्रा योजना के बारे में पीएम नेक्या कहा था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल 2015 को इसकी घोषणा की थी. पीएमने कहा था, ये एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें शुरू के समय में सामान्य व्यक्ति जाएगा,ये संभव नहीं है, क्योंकि बेचारे का अनुभव बेहद खराब है. वो कहता है कि मुझे तोसाहूकार से ही पैसा लेना पड़ता है. 24-30 प्रतिशत इंटरेस्ट देना पड़ता है. वही मुझेआदत हो गई है.....वो विश्वास नहीं करेगा कि उसे इस प्रकार से ऋण मिल सकता है. हम येएक नया विश्वास पैदा करना चाहते हैं कि आप देश के लिए काम कर रहे हो, आप देश केविकास के भागीदार हो, देश आपके लिए चिंता करने के लिए तैयार है. ये मैसेज मुझे देनाहै. पीएम मोदी ने कहा था कि मुद्रा योजना एक ऐसी योजना है, जिसने बिना किसी भेदभावके पिछड़े समाज को आर्थिक एवं सामजिक बल देने का, उन्हें सशक्त करने का कामसफलतापूर्वक किया. सरकारी वेबसाइट का दावा मुद्रा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक2015 से 2019 तक देश में 17 करोड़ 68 लाख 39 हजार 656 लोगों को मुद्रा लोन दिए गएहैं. इस अवधि में पूरे देश में 8 लाख 28 हजार 452 करोड़ रुपए मुद्रा लोन के तौर परदिए गए.--------------------------------------------------------------------------------अमित शाह और नरेंद्र मोदी के बारे में ये क्या बोल गया ये BJP समर्थक