सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से कांग्रेस के जो भी बयान आए, सारे के सारे इसके पक्ष मेंही थे. सोनिया ने तो कहा था कि ये पाकिस्तान के लिए एक सबक के जैसा है. संजय निरूपमके बयान को छोड़ दें तो बाकी की सारी कांग्रेस सर्जिकल स्ट्राइक के फेवर में थी.खुद राहुल गांधी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार की बहुत तारीफ की थी. परअचानक से कांग्रेस ने अपना सुर बदल दिया है.राहुल गांधी नरेंद्र मोदी को जवानों के खून का दलाल बता गएराहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश से लौटने के बाद आज दिल्ली में किसानों को संबोधितकरते हुये कहा: "जो हमारे जवान हैं, जिन्होंने अपना खून दिया है, जम्मू कश्मीर मेंजिन्होंने अपना खून दिया है, जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक कियाहै, उनके खून के पीछे आप छुपे हुए हो, उनकी आप दलाली कर रहे हो, ये बिल्कुल गलत है.हिंदुस्तान की सेना ने हिंदुस्तान का काम किया है, आप अपना काम कीजिए, आपहिंदुस्तान के किसान की मदद कीजिए, आप हिंदुस्तान की सेना को सातवें पे कमीशन मेंपैसा बढ़ा कर दीजिए,ये आपका काम है, ये आपकी जिम्मेदारी है." राहुल केमुताबिक बीजेपी ने सर्जिकल स्ट्राइक को भुनाने की कोशिश की है. जबकि सोनिया गांधीने खुद अपने बयान में कहा थ कि ये भारत का कड़ा संदेश है. जो बताता है कि हम घुसपैठऔर जवानों पर हो रहे हमलों को रोक सकते हैं.ये बोलकर राहुल गांधी ने खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार लीराहुल गांधी का ये बयान सोनिया गांधी के नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर कहे जाने कीयाद दिलाती है. हालांकि कांग्रेस को सोनिया के इस बयान की वजह से बहुत राजनैतिकनुकसान उठाना पड़ा था. अब माना जा रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर दिया राहुल का येबयान भी ऐसा ही कुछ असर दिखाएगा. भारत में लोगों के अंदर पाकिस्तान को लेकर हमेशासे खुन्नस बनी हुई है. आज भी जब सबसे ताकतवर PM के लिए भारत में कोई सर्वे होता हैतो हमेशा इंदिरा गांधी का नाम ही टॉप पर आता है. क्योंकि 1971 की लड़ाई आज भी लोगोंके लिए मिसाल बनी हुई है. इसलिए ऐसे वक्त में राहुल गांधी का ये बयान देने खुद केपैरों पर कुल्हाड़ी मारने वाला बताया जा रहा है. कांग्रेस की हालत पहले ही ठीक नहींहै. हरियाणा में ही कांग्रेस प्रेसिडेंट अशोक तंवर और भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थकआपस में ही भिड़ गए थे. ऐसे में क्या ही आशा की जा सकती है.BJP सर्जिकल स्ट्राइक का फुल पॉलिटिकल एडवांटेज उठाने के मूड मेंBJP सर्जिकल स्ट्राइक का अपने इलेक्शन कैंपेन में पॉलिटिकल एडवांटेज लेना चाहती है.इसके पर्याप्त आसार भी नजर आ रहे हैं. शायद यही वजह है कि BJP की ओर से इलेक्शनकैंपेन डिफेंस मिनिस्टर मनोहर परिकर कर रहे हैं. परिकर ने आगरा और लखनऊ में रैलीकी. उनका जबर्दस्त वेलकम तो हुआ ही साथ ही जय-जय के नारे भी लगे. यहां जो भाषणपरिकर ने दिया उसमें बोले, सबूत मांगने वाले लोग दरअसल इस बात से घबरा गए हैं किइसके बाद से PM की पॉपुलैरिटी बहुत बढ़ गई है. सेना हमेशा से कैपेबल थी. पर इससेपहले की सरकारें विलपॉवर नहीं रखती थीं. नरेंद्र मोदी सरकार ने ये करके दिखा दियाहै. परिकर ने अपने बारे में भी कहा, मेरी छवि सरल व्यक्ति की भले ही हो पर मंत्रीके तौर पर मैं देश के दुश्मनों से निपटने में बिल्कुल भी ढील नहीं बरतता. फिर सेऐसा मुंहतोड़ जवाब देना पड़ा तो हम हिचकेंगे नहीं.https://twitter.com/ANI_news/status/784023872152547328--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -कांग्रेस नेता ने बताया, कब-कब हुई पहले सर्जिकल स्ट्राइक और क्यों छिपाए रखाये कांग्रेसी बोला है कि सर्जिकल स्ट्राइक करो, बकैती नहींचश्मदीदों ने बताई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी, ट्रक में भरकर गयी लाशेंबधाई हो! इंडियन आर्मी ने 4 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए