प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अप्रैल को वाराणसी से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकनकर दिया. नामांकन के दौरान हर कैंडिडेट को एक हलफनामा देना होता है. इस हलफनामे मेंकैंडिडेट को अपनी संपत्ति से लेकर क्रिमिनल केस तक की जानकारी देनी होती है. पीएममोदी ने भी ऐसा ही किया है. उन्होंने भी हलफनामा दिया है, जिसमें उन्होंने बताया हैकि उनके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1 करोड़ 27 लाख 81 हजार 574 रुपये का फिक्स्डडिपोजिट है.पीएम मोदी के पास और भी संपत्ति है. संपत्ति उनके पास 2014 में भी थी. इसलिए हमआपको पीएम मोदी के 2014 की संपत्ति और 2019 की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं.पीएम मोदी की संपत्ति का ब्यौरा.इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बताया है कि उन्होंने 1978 में दिल्लीयूनिवर्सिटी से बीए किया है और 1983 में गुजरात यूनिवर्सिटी अहमदाबाद से पोस्टग्रैजुएशन किया है. पीएम मोदी ने एफिडेविट में ये भी बताया है कि उनके ऊपर किसी तरहका कोई मुकदमा नहीं है और उनकी आमदनी का स्रोत सरकार से मिलने वाली सैलरी के अलावाबैंक से मिलने वाला ब्याज है. उनके ऊपर किसी तरह का कोई लोन नहीं है. पीएम ने ये भीबताया है कि उनके पास कोई चार पहिया गाड़ी भी नहीं है.--------------------------------------------------------------------------------सपा के गढ़ में मोदी के फैन क्यों हैं लोग?