यूपी के बाद उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर से बीजेपी की खातिर चौचक खबर आई है. इंडियाटुडे-एक्सिस के ओपिनियन पोल में बीजेपी यूपी समेत इन तीनों राज्यों में अग्गी है.उत्तराखंड में भाजपा को 43% और कांग्रेस 39% वोट मिलने का अनुमान है. बीजेपी को38-43 और कांग्रेस को 26-31 सीटें मिल सकती हैं. बाकी को 1-4 सीटें जा सकती हैं.उत्तराखंड में 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सर्वे किया गया. सर्वे में सभी 70विधानसभा सीटों के 3955 लोगों की राय जानी गई. गोवा में भाजपा+ को 38%, कांग्रेस को34% और आम आदमी पार्टी को 16% वोट मिलने की संभावना है. इसमें बीजेपी+ को 17-21सीटें, कांग्रेस को 13-17 सीटें और AAP को 1-3 सीटें मिल सकती हैं. गोवा में में 5सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सर्वे किया गया. 40 सीटों के 2015 लोगों से बात की गई.मणिपुर में बीजेपी को 40%, कांग्रेस को 37% और बाकी को 23% वोट मिलने की संभावनाहै. इसमें भाजपा को 31-35 सीटें, कांग्रेस को 19-24 सीटें और बाकी को 2-4 सीटें जासकती हैं. मणिपुर में 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सर्वे किया गया. सर्वे में सभी60 विधानसभा सीटों के 3113 लोगों की राय जानी गई. UP में 403 सीट हैं. जिसमें से2017 असेंबली इलेक्शन में BJP को 170 से 183 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर अभीचुनाव होते हैं तो BJP, सपा और BSP को पीछे छोड़ते हुए UP में सबसे बड़ी पार्टीबनकर उभरेगी. ये बात निकल के आई है इंडिया टुडे-एक्सिस ओपिनियन पोल से. ओपिनियन पोलके मुताबिक मायावती की बसपा 115-124 सीटों के साथ UP में दूसरे नंबर पर रहेगी. सपाको 94 से 103 के करीब सीटें मिलने के आसार हैं. जहां तक कांग्रेस का सवाल है तोजैसा कि हमेशा ही होता है, कांग्रेस मुकाबले में कहीं से भी टक्कर देती नहीं दिखरही है और उसे ओपिनियन पोल में 8 से 12 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. ‘इंडियाटुडे-एक्सिस’ के ओपिनियन पोल के मुताबिक, अगर अभी चुनाव हुए तो पंजाब में कांग्रेससबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, लेकिन किसी को बहुमत मिलने की संभावना नहीं है.ओपिनियन पोल के मुताबिक, कांग्रेस 49 से 55 सीट पा सकती है. AAP के खाते में 42 से46 सीट जाती दिख रही हैं. और SAD-BJP मिलकर 17 से 21 सीट पर ही निपटते दिख रहे हैं.कुछ एक छोटे-छोटे ग्रुप्स भी 3 से 7 सीट निकाल ले जाएंगे. ऐसे आसार बने हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ो:आज मुलायम सिंह यादव ने अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दीयूपी में अभी चुनाव हों तो किसको मिलेंगी कितनी सीटेंपंजाब में आप की उम्मीदों को बड़ा झटका