The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Election
  • nandigram Election Result 2026 Suvendu Adhikari Seat tmc bjp West Bengal Election

Suvendu Adhikari Result: नंदीग्राम विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू, सुवेंदु अधिकारी आगे या पीछे

West Bengal Election Results 2026: नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2021 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसी सीट पर हराया था. लेकिन इस बार टीएमसी ने पबित्र कर को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement
pic
4 मई 2026 (अपडेटेड: 4 मई 2026, 10:53 AM IST)
nandigram Election Result 2026, Suvendu Adhikari Seat
नंदीग्राम सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरु हो चुके हैं. नंदीग्राम सीट (Nandigram Election Result 2026) इस चुनाव की हाई प्रोफाइल सीट बनी हुई है. इस सीट पर बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 2021 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसी सीट पर हराया था. लेकिन इस बार टीएमसी ने पबित्र कर को अपना उम्मीदवार बनाया है. 

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी पबित्र कर से 3000 वोटों से आगे चल रहे हैं. नंदीग्राम सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने शांति गोपाल गिरी को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस की तरफ से शेख जरियातुल हुसैन मैदान में हैं. 

सुवेंदु अधिकारी अपनी सीट बचाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि टीएमसी अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने की कोशिश में है. नंदीग्राम में इस बार रिकॉर्ड 91.84% मतदान हुआ है, जो राज्य के औसत से भी अधिक है.

सुवेंदु अधिकारी कौन हैं?

सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में वे तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए. दिसंबर 2020 में, उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी (TMC) छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए. 2021 के विधानसभा चुनावों में, सुवेंदु ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1,956 मतों के अंतर से हराया था. वर्तमान में वे इसी क्षेत्र से विधायक (MLA) हैं.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से जुड़े सारे अपडेट्स यहां देखिए

पिछले चुनाव में क्या रहा?

साल 2021 का विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल के सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक था, क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद यहां से मैदान में थीं. बीजेपी से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1,956 वोटों के मामूली अंतर से हराया था. वहीं, 2016 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे. सुवेंदु ने 81,230 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी और CPI के उम्मीदवार अब्दुल कबीर शेख को हराया था. 2016 में BJP तीसरे स्थान पर रही थी और उसे केवल 5.32% वोट मिले थे.

वीडियो: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु या ममता बनर्जी कौन आगे? वायरल वीडियो में क्या दिखा?

Advertisement

Advertisement

()