पहला फेल हो तो आपके पास दूसरा होना चाहिए. क्या? प्लान.अखिलेश के पास भी है. मुलायम भी तलाश ऱहे हैं.ग़दर कटी है कि साइकिल किसके पास जाएगी. बाप या बेटे के पास? इलेक्शन कमीशन के यहांहाजिरी लग रही है. याद दिला दिया जाए कि 17 जनवरी तक साइकिल पर कोई राय नहीं बनी तोइलेक्शन कमीशन इस सिंबल को फ्रीज़ कर देगा.शुक्रवार को मुलायम फिर से इलेक्शन कमीशन पहुंचे. रामगोपाल भी अपना दावा लेकरपहुंचे. हालांकि उन्होंने इलेक्शन कमीशन से पहले ये भी कहा था कि अगर हमें साइकिलनहीं मिलती है तो मोटर साइकिल दे दो. दावा है कि बहुमत अखिलेश के साथ है. रामगोपालबोले कि नेताजी के पास तो इतने लोग हैं कि सब एक 'बुलेरो' में जा सकते हैं.शुक्रवार को इलेक्शन कमीशन इस पर फैसला करने वाला था कि साइकिल किसकी है लेकिन अबउसने फैसला सुरक्षित कर लिया है. बाद में इस पर फैसला लिया जाएगा. साइकिल ना मिलनेपर दोनों का 'प्लान बी' क्या है?मुलायम के पास ऑप्शनमुलायम कह तो रहे हैं कि बेटे और उनके बीच सब ठीक है लेकिन ऐसा है नहीं. गठबंधनभारतीय राजनीति की लम्बी विरासत का बाय-प्रोडक्ट है. मुलायम इसका सहारा ले सकतेहैं. इस बात ने तब जोर पकड़ा जब गुरुवार को मुलायम दिल्ली में लोक दल के अध्यक्षसुनील सिंह से मिले थे. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मुलायम को साइकिल चुनावनिशान नहीं मिलता है तो वो लोक दल के चुनाव निशान 'हल जोतता किसान' के साथ जा सकतेहैं.'इंडियन एक्सप्रेस' के हवाले से कहा गया है कि लोक दल के अध्यक्ष सुनील सिंह मुलायमऔर शिवपाल से मिले और उन्होंने मुलायम को पार्टी अध्यक्ष पद का भी प्रस्ताव दिया.उन्होंने कहा, 'मुलायम सिंह लोक दल के फाउंडर मेम्बर रहे हैं. अगर वो पार्टीजॉइन करते हैं तो इससे पार्टी मजबूत होगी. इससे हम फिर से पार्टी को नेशनल लेवल परस्थापित कर सकते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने मुलायम सिंह जी को पार्टी काराष्ट्रीय अध्यक्ष पद का भी प्रस्ताव दिया है. उनके आने से पार्टी यूपी, राजस्थान,बिहार और दूसरे राज्यों में मजबूत होगी.'लोक दल का बैकग्राउंडलोक दल इस समय लगभग मरी हुई पार्टी है. इसके अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह उसे जिंदाकरने की फिराक में हैं इसीलिए मुलायम को अध्यक्ष पद देने को भी तैयार हैं.चौधरी सुनील सिंहएक जमाने में लोकदल भारतीय लोक दल हुआ करता था. 1974 में इंदिरा गांधी के खिलाफ कईपार्टियों को मिलाकर चौधरी चरण सिंह ने ये पार्टी बनाई थी. इन पार्टियों में थीं-स्वतंत्र पार्टी (सी राजगोपालाचारी की पार्टी), उत्कल कांग्रेस (बीजू पटनायक कीपार्टी), भारतीय क्रान्ति दल ( चौधरी चरण सिंह की पार्टी), सोशलिस्ट पार्टी वगैरह.चौधरी चरण सिंह इस पार्टी के अगुआ थे. बाद में ये पार्टी इमरजेंसी के गुस्से सेउपजी जनता पार्टी में शामिल हो गई.मुलायम भारतीय लोक दल के सदस्य हुआ करते थे. मुलायम इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीटसे विधायक चुने गए थे. करीब 37 साल पहले मुलायम ने लोक दल छोड़ दिया था.बाद में चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह ने राष्ट्रीय लोक दल नाम से पार्टी बनाईजिसका जाट बाहुल्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर प्रभाव है. लोक दल चौधरी सुनील सिंहके पास रहा.लोक दल की वेबसाइट पर आज भी हेमवती नंदन बहुगुणा, देवी लाल, मुलायम सिंह यादव, कर्पूरी ठाकुर, शरदपवार, राम विलास पासवान की तस्वीरें हैं, जो इस पार्टी से जुड़े रहे हैं.2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में लोक दल ने 90 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सारी सीटोंपर उसे हार मिली थी. 2007 के चुनाव में भी पार्टी 76 सीटों पर लड़ी और सब पर हारगई. 2017 चुनावों के लिए भी उसने अब तक 18 उम्मीदवारों के नाम बताए हैं.अपनी पार्टी को फिर से जिंदा करने की उम्मीद से भरे सुनील सिंह ने ये भी कहा कि अगरमुलायम अपने उम्मीदवार लोक दल के सिंबल पर उतारते हैं तो मैं अब तक की उम्मीदवारोंकी लिस्ट में बदलाव कर सकता हूं.अखिलेश के पास क्या ऑप्शन हैं?अखिलेश की तरफ से रामगोपाल ने ये कह रखा है कि अगर साइकिल चुनाव चिन्ह न मिले याउसे फ्रीज कर दिया जाए तो हमें मोटर साइकिल दे दो. साइकिल और मोटर साइकिल ना मिलेतो अखिलेश के पास एक और ऑप्शन है. उनके 'पेड़' की छांव में जाने के चर्चे हैं. पेड़समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) का चुनाव निशान है. ये पार्टी 1990 में चंद्रशेखरने बनाई थी. पूर्व डिप्टी पीएम चौधरी देवीलाल के संग मिलकर. जनता दल से अलग होकर.पार्टी में 60 सांसद थे. इसके बाद राजीव गांधी की कांग्रेस की मदद से सरकार बनाईथी, जो कुछ महीनों में गिर गई थी. इस बारे में यहां पढ़ें.17 जनवरी तक सब कुछ क्लियर हो जाए, वरना सबका प्लान बी जल्द ही अप्लाई भी होना शुरूहो जाएगा.--------------------------------------------------------------------------------ये स्टोरी निशांत ने की है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें-तो अखिलेश का चुनाव चिह्न बदल दिया रामगोपाल नेसपा का नया ड्रामा रिलीज़, 'मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष हूं'