भारत में उत्तर प्रदेश है और उत्तर प्रदेश में है जिला आजमगढ़. आजमगढ़ में लालगंजलोकसभा सीट है. लालगंज से सांसद हैं बीजेपी की नीलम सोनकर. उनका एक वीडियो वायरल होरहा है. नहीं, कोई विवादित बयान नहीं है. आप लोग विवादित बयान से आकर्षित मत हुआकरो. दरअसल सांसद नीलम सोनकर लालगंज में एक जनसभा को संबोधित करने वाली थीं. वहांपहुंचीं तो देखा कि 'कुर्सी सभा' संबोधित करनी पड़ेगी. क्योंकि जन तो आए ही नहींहैं. भारी मात्रा में खाली कुर्सियां देखकर सांसद नीलम सोनकर की आंखों में आंसू आगए. दिक्कत की बात ये थी कि भीड़ जुटाने के लिए सारा इंतजाम किया गया था. नाश्तापानी छोड़ो, नाच गाने का रंगारंग कार्यक्रम भी था. लेकिन जनता जियो की वजह सेमोबाइल में ऐसा लग गई कि कोई और एंटरटेनमेंट सुहाता ही नहीं. दरअसल कुर्सियों काराजनीति में बड़ा महत्व है. मंच से खाली और भरी कुर्सियों को देखकर नेता अंदाजालगाते हैं कि उनको कुर्सी मिलेगी या नहीं. अगर चुनाव के पहले जनता की कुर्सी खालीरहती है तो चुनाव के बाद नेता के सांसद या विधायक की कुर्सी पर बैठने का चांस कम होजाता है. इसीलिए खाली कुर्सी देखकर दिल बैठ जाता है. बहरहाल ऐन मौके पर रोने धोनेसे बेहतर है 5 साल जनता से कनेक्शन बनाकर रखा जाए.--------------------------------------------------------------------------------