यूपी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. इसी केमद्देनजर यूपी बीजेपी के लखनऊ में स्थित इलेक्शन वॉर रूम पूरी तरह से सक्रिय हो गयाहै. ये वॉर रूम लखनऊ में पार्टी दफ्तर के आईटी फ्लोर पर स्थित है. इस वॉर रूम में20 सीटों वाले एक कॉल सेंटर में युवाओं की फौज दिन रात इलेक्शन की तैयारी से जुड़ेकामों में लगी हुई है. वे फोन करके 20 हजार भारतीय जनता पार्टी के लोकल समितियों केसदस्यों से बात करते हैं. इसमें हर ऑपरेटर रोज 250 फोन करता है. ये लोग बूथ कमिटीके प्रमुखों से बात करते हैं और उसके बाद फीडबैक पर रिपोर्ट तैयार करते हैं. उसकेअगले रूम से पार्टी की सोशल मीडिया को चलाया जा रहा है. पांच नौजवान लड़के पार्टी केयूपी वाले ट्विटर हैंडल को देखते हैं. ये पार्टी के सीनियर नेताओं की बातों,घोषणाओं, रैलियों की सुचना, फोटो और वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हैं. अमनराजपूत 22 साल के हैं और आर्ट्स ग्रेजुएट हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव से ही बीजेपीके लिए काम कर रहे हैं. और यूपी बीजेपी का ट्विटर अकाउंट को चलाने वाली टीम काहिस्सा हैं. अमन का कहना है कि "बीजेपी के अलावा सिर्फ अखिलेश की पार्टी ही सोशलमीडिया पर यूपी इलेक्शन की रेस में है." अमन का इशारा अखिलेश यादव के सोशल मीडियापर सक्रियता पर था. जिसका इस्तेमाल वो वोटर्स को आकर्षित करने और अपने पीआर के लिएकरते हैं. इसी का नतीजा है कि यादव परिवार में चल रहे राजनीतिक उठा-पटक में अखिलेशको सोशल मीडिया पर लोगों का ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है. इसी टीम में 28 साल के दानिशभी हैं. दानिश ने एमबीए की पढ़ाई मिडिल-ईस्ट से की है. चार महीने पहले ही भारत वापसआए हैं. दानिश का काम है टीवी चैनल को मॉनिटर करना है. उनके ऑफिस रूम में आठ टीवीदिवार पर लगे हुए हैं. दानिश ने बताया कि "मैं अपने कॉलेज के दिनों में स्टूडेंटपॉलिटिक्स में बहुत सक्रिय था. और हमेशा से बीजेपी का समर्थक रहा. मेरा काम न्यूजचैनल के द्वारा बीजेपी का किए जा रहे न्यूज कवरेज पर रिपोर्ट बनाना है." बीजेपीयूपी के आईटी हेड संजय राय ने बताया कि पार्टी की स्टेट यूनिट 8 हजार वॉट्सऐप ग्रुपको ऑपरेट करती है. और इनकी पहुंच 12 लाख लोगों तक है. उन्होंने बताया कि ‘राज्यमें वॉट्सऐप सबसे पॉपुलर नेटवर्किंग ऐप है. यूपी में करीब 4.5 करोड़ लोग इससे जुड़ेहुए हैं. हम एक बटन दबाकर 12 लाख लोगों तक पहुंच सकते हैं. इस मैसेज को लोग दूसरेग्रुप में आगे सर्कुलेट करते हैं." यूपी में साथ चरणों में विधानसभा के चुनाव होनेहैं. जो 11 फरवरी से शुरू होगा और 11 मार्च को नतीजे आ जाएंगे.-------------------------------------------------------------------------------- ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है ये भी पढ़ें:इस एक बयान की वजह से BJP यूपी चुनाव हार जाती, अगर किसान वोटबैंक होतेफेसबुक पर अबकी बार, BJP कर रही सबसे क्रांतिकारी प्रचार, देखें सबूत