इंडिया टुडे-एक्सिस चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर सर्वे लेकर आया है. मतदानशुरू होने से पहले का ये आखिरी सर्वे मान सकते हैं. इसमें मतदाताओं के रुझान का पताचल रहा है. हालांकि कोई भी सर्वे सौ प्रतिशत सही होने का क्लेम नहीं कर सकता, परअंदाजा लगाने की एक जुझारू कोशिश है. आइए जानते हैं इस सर्वे के नतीजेः1. उत्तर प्रदेश - भाजपा जीतेगीयूपी में अब माहौल भाजपा से खिसककर सपा-कांग्रेस गठबंधन की तरफ जा रहा है. ये पताचला इंडिया टुडे-एक्सिस के सबसे नये सर्वे में. इससे पहले इन्होंने दिसंबर मेंसर्वे कराया था. इनके मुताबिक भाजपा तब से लेकर अब तक 25 सीटें खो चुकी है. पर अभीचुनाव कराएं तो भाजपा को 180-191 सीटें मिलेंगी. सपा-कांग्रेस 168-178 सीटेंपाएंगे. बसपा को सबसे ज्यादा घाटा हुआ है. 40 सीटें खो चुकी है ये पार्टी. इनकेमुताबिक बसपा को वोट परसेंटेज 26 से गिरकर 20.1 हो गया है. सपा-कांग्रेस के 33.2परसेंट वोट हैं. भाजपा के 34.8 परसेंट वोट हैं. यूपी में पाया गया है कि दिसंबर में72 परसेंट यादव सपा को वोट कर रहे थे. पर अब ये बढ़कर 82 परसेंट हो गया है. इसी तरहदिसंबर में 71 परसेंट मुस्लिम सपा के लिए वोट कर रहे थे. पर अब ये 74 परसेंट हो गयाहै. वहीं भाजपा का ओबीसी प्रजेंस 53 परसेंट से बढ़कर 56 परसेंट हो गया है. अपरकास्ट में भी इनका शेयर 61 से बढ़कर 68 हो गया है. ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपापूर्वांचल में ज्यादा आगे हैं. वहीं वेस्ट यूपी में सपा-कांग्रेस आगे हैं. सेंट्रलयूपी में सपा-कांग्रेस आगे हैं. बसपा 81 में से 3 सीटों पर ही आगे है. बुंदेलखंडमें भाजपा सबसे ऊपर है. पर लल्लनटॉप का मानना है कि ये सर्वे सब कुछ बयान नहीं करताहै. हमारी भी ग्राउंड रिपोर्ट आ रही है. बसपा को कतई दरकिनार नहीं किया जा सकता.बसपा के वोटर शांत हैं, पर हार नहीं माने हैं. अगर आप सीटों पर उनके कैंडिडेट देखेंतो पाएंगे कि बहुत सी सूझबूझ के साथ उतारे गए हैं जो कि इस राजनीतिक घमासान मेंकिसी को भी हरा सकते हैं. 2007 का चुनाव तो सबको याद होगा ही.2. उत्तराखंड - यहां भी भाजपावहीं उत्तराखंड में सर्वे के मुताबिक भाजपा 40-44 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 23-27सीटों पर है. ये मानने वाली बात है. क्योंकि पिछले चुनाव में दोनों पार्टियों मेंसिर्फ एक सीट का अंतर था. इस बार कांग्रेस में टूट भी हुई है. और भाजपा का कद भीबढ़ा है. तो यहां पर भाजपा को फायदा होता तो दिख रहा है.3. पंजाब - कांग्रेस. राहुल गांधी को बधाई!पंजाब में सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 41 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को62 सीटें मिल रही हैं. अकाली दल-भाजपा को 13 सीटें मिल रही हैं. पर अरविंद केजरीवालकी बॉडी लैंग्वेज देख के ऐसा नहीं लग रहा है. उनका तो दावा है कि वो सरकार बना रहेहैं. बाकी पार्टियां जनता से कह रही हैं कि हमको सरकार बनाने दीजिए. आपका फायदाहोगा. हालांकि पिछले कुछ वक्त में केजरीवाल का जनाधार थोड़ा खिसका है.4. गोवा - भाजपा का बोलबालागोवा में भाजपा 22-25 सीटें जीत रही है. आम आदमी पार्टी 1-2 सीटें. कांग्रेस 12-14.यहां पर भी बड़ा रोचक मुकाबला है. पर अरविंद केजरीवाल तो ये बात भी नहीं मानेंगे.खैर, चारों राज्यों में चुनाव बहुत रोचक होने वाला है. क्योंकि इस बार मुद्दे बहुतगंभीर हैं. सोशल मीडिया के चलते जनता भी बहुत एक्टिव है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िएःआज चुनाव हो जाएं तो प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा