UP असेंबली में 403 सीट हैं. जिसमें से 2017 असेंबली इलेक्शन में BJP को 170 से 183सीटें मिलने का अनुमान है. अगर अभी चुनाव होते हैं तो BJP, सपा और BSP को पीछेछोड़ते हुए UP में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. ये बात निकल के आई है इंडियाटुडे-एक्सिस ओपिनियन पोल से.सपा और बसपा दोनों को ही हाल में हुए विवादों का नुकसान झेलना पड़ सकता है. ओपिनियनपोल के मुताबिक मायावती की बसपा 115-124 सीटों के साथ UP में दूसरे नंबर पर रहेगी.BSP को कुछ नेताओं को खोने का नुकसान उठाना पड़ा है. उधर सपा घर की ही लड़ाई मेंफंसी हुई है.इंडिया टुडे-एक्सिस पोल के मुताबिक सपा तीसरे नंबर पर है और उसे 94 से 103 के करीबसीटें मिलने के आसार हैं. जहां तक कांग्रेस का सवाल है तो जैसा कि हमेशा ही होताहै, कांग्रेस मुकाबले में कहीं से भी टक्कर देती नहीं दिख रही है और उसे ओपिनियनपोल में 8 से 12 सीटें ही मिलती दिख रही हैं. जबकि कांग्रेस ने इस बार UP चुनावोंके लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रखी है. पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्राऔर खाट सभा में खूब चांप के जोर आजमाइश कर रहे हैं. वैसे अगर सच में ऐसा हो गया तोये यूपी में कांग्रेस की अब तक की सबसे खराब परफॉर्मेंस होगी.किसको मिलेगी कितनी सीट?ओपिनियन पोल में पहली बार BJP दूसरी पार्टियों से लीड लेती दिखाई दे रही है. इससेपहले अगस्त में हुए C-वोटर ओपिनियन में भी BJP और सपा में कांटे की टक्कर दिखाई गईथी. उसी महीने हुए CSDS ओपिनियन पोल में सपा को सबसे बड़ी पार्टी बताया गया था. इसपोल में BJP दूसरे नंबर पर थी.इंडिया टुडे और एक्सिस ने ये पोल किया कैसे है?पोल 5 सितंबर से 5 अक्टूबर एक महीने के दौरान आंकड़े जुटा कर किया गया है. सभी 403विधानसभा में 22 हजार से ज्यादा लोगों के इंटरव्यू करके उनकी राय जानी गई. सर्वेटीम ने हर असेंबली सीट के 50 लोगों का सेम्पल साइज लिया. इसके जरिए ये आंकड़ेनिकाले गए हैं.सपा की लुटिया डूबती दिख रही हैओपिनियन पोल के मुताबिक UP में सपा के खिलाफ लोगों के दिल में माहौल बन रहा है.सर्वे में लोगों से 17 अलग-अलग टाइप की चीजों के बारे में सवाल पूछा गया था. जिसमेंसड़क, बिजली, पीने का पानी, हेल्थ सर्विसेज, एजुकेशन, लॉ एंड ऑर्डर से लेकर रोजगारके अवसर तक शामिल थे. लोगों को बताना था कि सपा के काम से लोग कितने खुश हैं.ओपिनियन पोल का जो रिजल्ट आया है, उसके हिसाब से सपा डूबती दिख रही है. लोगों नेसपा के काम को बहुत कम नंबर दिए हैं. करीब 60 परसेंट लोग सपा के काम से खुश नहींहैं. एक तिहाई से भी कम लोगों का मानना है कि सपा की परफॉर्मेंस बढ़िया रही है औरवो उसके काम से खुश हैं.UP में चुनाव हो और जाति की बात न हो, अइसा कइसे?BJP को इस बार यूपी में जमके OBC वोट मिलने के आसार हैं. यही उसके आगे निकलने कारीजन भी है. स्टेट में 44 परसेंट गैर यादव OBC हैं. जिनके वोट इस बार BJP को जातेदिख रहे हैं.ज्यादातर सवर्ण वोट भी BJP को ही मिलते दिख रहे हैं. काहे से 61 फीसदी ने अपनी पहलीपसंद कमल को बताया है.हालांकि सपा के फेवर में उनका हमेशा का यादव वोट मजबूती से डटा है. 67 परसेंट यादवसपा के फेवर में हैं. उधर सपा को 58 परसेंट मुसलमानों का साथ भी मिलेगा, जो उसकेफेवर में है. वहीं 21 फीसदी मुसलमान मायावती के साथ हैं.देश में दलित विरोधी कई घटनाओं से BJP की मायावती के दलित वोटबैंक में सेंधमारी कीकोशिश नाकाम हो गई है. और दलितों में 71 फीसदी वोटर अभी भी मायावती के पीछे खड़ेहैं.4 रीजनल एंगल भी हैं इसमें4 रीजनल एंगल ये हैं कि BJP जहां पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगे दिख रहीहै, वहीं सपा को मध्य यूपी और अवध में मामूली बढ़त नजर आ रही है.अंडर डेवलप्ड बुंदेलखंड में बहिनजी की BSP को बढ़त हासिल है. वेस्ट यूपी में बीजेपी31 परसेंट वोट शेयर के साथ सबसे आगे हैं. वहीं SP और BSP दोनों के ही खाते में27-27 फीसदी वोट जाते दिख रहे हैं.मध्य यूपी में SP 29 फीसदी वोट शेयर के साथ सबसे आगे है. वहीं BSP 28 फीसदी वोटोंके साथ दूसरे नंबर पर और BJP 26 फीसदी वोटों के साथ तीसरे नंबर पर दिख रही है.पूर्वी यूपी में BJP को 33 फीसदी वोटरों का समर्थन मिल रहा है. वहीं BSP 28 फीसदीवोट शेयर के साथ दूसरे और SP 22 फीसदी के साथ तीसरे नंबर पर है.UP का अगला CM कौन?यूपी के CM के तौर BSP सुप्रीमो मायावती वोटर्स की पहली पसंद हैं. उन्हें 31 परसेंटवोटर उनको CM देखना चाहते हैं. इस मामले में मौजूदा CM अखिलेश यादव दूसरे नंबर परहैं. उन्हें 27 परसेंट वोट मिले हैं. तीसरे नंबर पर देश के गृह मंत्री और यूपी केपूर्व सीएम राजनाथ सिंह हैं. उन्हें 18 परसेंट वोटर यूपी का CM बनते देखना चाहतेहैं. मुख्यमंत्री के तौर पर चौथे पायदान पर गोरखपुर से BJP सांसद योगी आदित्यनाथहैं. उन्हें 14 परसेंट वोटरों ने सीएम के तौर पर अपनी पसंद बताया है.वोटर नहीं चाहता है कांग्रेस मुक्त भारत54 परसेंट वोटर ने कहा है कि वो कांग्रेस मुक्त भारत की बात से वो इत्तेफाक नहींरखता है. इस बात के अलावा ओपिनियन पोल में ऐसा कुछ सामने नहीं आया है, जिससे इसपार्टी को राहत मिल सके.19 परसेंट वोटर चाहता है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस में कोई मजबूत रोल प्ले करें.वैसे अभी कांग्रेस ने शीला दीक्षित को CM फेस प्रोजेक्ट किया हुआ है. पर मात्र 1परसेंट वोटर ही शीला को बतौर CM देखना चाहता है.गाय कोई मुद्दा ही नहीं यूपी मेंकरीब एक तिहाई वोटर ये भी बोले हैं कि सेंटर के काम को ध्यान में रखते हुए भी वो UPelections में वोट करेंगे. मुद्दों की बात करें तो राम मंदिर का मुद्दा वोटर के लिएकोई इंपॉर्टेंस नहीं रखता. सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा माना है वोटर ने डेवलपमेंट.रोजगार के अवसर, सड़क, बिजली और पीने के पानी जैसे अन्य मुद्दे हैं जिनको वोटर कामपरखने का आधार मान रहे हैं. इस सवाल के जवाब में कि BJP को किस मुद्दे पर अपना फोकसरखना चाहिए. 88 परसेंट वोटर ने डेवलपमेंट को जवाब के रूप में चुना. सबसे चौंकानेवाली बात ये रही कि गाय के ऊपर चल रही सारी पॉलिटिक्स के बीच UP का केवल 1 परसेंटवोटर गाय संरक्षण को कोई मुद्दा मानता है. सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में भी लोगोंसे पूछा गया और 90 परसेंट लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक को सही ठहराया.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -दिल्ली चुनावों के बाद BJP का अपने कार्यकर्ताओं से सबसे बड़ा धोखाराहुल गांधी, आप UP में फ्लॉप थे, फ्लॉप रहेंगे: 9 वजहेंइस बार राहुल गांधी ने अपनी ही स्पीच फाड़ के फेंकीअखिलेश यादव हो चुके हैं सपा के लालकृष्ण आडवाणीराहुल गांधी पर जूता फेंकने वाला मोदी का भांजा नहीं है'अखिलेश ने किया ही क्या, सिवाय साइकिल चलाने के'