कांग्रेस ने हरियाणा के लिए लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस कीइस लिस्ट में हरियाणा की 10 में से 6 सीटों के लिए नाम घोषित किए गए हैं. इसमेंप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर समेत पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा औरसांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम भी शामिल हैं. 1. अंबाला सीट- कुमारी शैलजाअंबाला सीट से कुमारी शैलजा को टिकट दिया गया है. शैलजा यूपीए-1 और 2 में मंत्री रहचुकी हैं. 2014 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था. कांग्रेस ने राज्यसभा भेज दिया था.इससे पहले 2004 और 2009 में अंबाला सीट से जीत चुकी हैं. शैलजा का मुकाबला मौजूदासांसद रतनलाल कटारिया से होगा.2. रोहतक- दीपेंद्र सिंह हुड्डा सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके भूपेंद्र सिंह हुड्डाके बेटे दीपेंद्र हुड्डा तीन बार रोहतक से सांसद रह चुके हैं. राहुल गांधी की युवाब्रिगेड की साथी हैं. भाजपा ने अबतक उनका प्रतिद्वंदी तय नहीं किया है. दीपेंद्र2014 की मोदी लहर के बावजूद 1 लाख 70 हज़ार के मार्जिन से जीते थे.3. सिरसा- अशोक तंवर हरियाणा के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को पार्टी नेसिरसा से मैदान में उतारा है. तंवर पिछला चुनाव भी सिरसा से लड़े थे. लेकिन उन्हें1 लाख 15 हजार वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था. उन्हें हराया था इनैलो केचरणजीत सिंह रोड़ी ने हराया था. पंजाबी समुदाय की इस सीट पर अच्छी पकड़ मानी जातीहै. भाजपा ने इस सीट से सुनीता दुग्गल को अपना उम्मीदवार बनाया है.हरियाणा में 10 सीटें हैं. 4 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होनी अभी बाकी है.4. भिवानी- महेंद्रगढ़- श्रुति चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर पार्टी ने श्रुतिचौधरी पर भरोसा जताया है. हालांकि वो पिछला चुनाव हार चुकी हैं. श्रुति राजनीतिकपरिवार से आती हैं. उनके दादा बंसी लाल हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. उनकेपिता दो बार इस सीट से सांसद रह चुके हैं. 2014 के चुनाव में श्रुति को 2.50 लाख सेज्यादा वोट मिले थे. बावजूद, वो तीसरे नंबर पर रही थीं. भाजपा के धर्मबीर ने उन्हेंशिकस्त दी थी. इस बार भी मुकाबला धर्मबीर से ही होगा. इससे पहले 2009 से 2014 तकइसी सीट से सांसद रह चुकी हैं.5. गुड़गाव- कै. अजय सिंह यादव अजय सिंह यादव गुड़गांव सीट से पार्टी की नुमाइंदगीकरेंगे. इससे पहले वो कई बार सांसद और विधायक रह चुके हैं. हरियाणा सरकार में वित्तमंत्री रह चुके अजय सिंह यादव को संगठन का आदमी बताया जाता है. हरियाणा राज्य केसबसे सीनियर मंत्रियों में से एक थे. गुड़गांव में इनका सामना मौजूदा केंद्रीयमंत्री राव इंद्रजीत से होगा.6. फरीदाबाद- ललित नागर फरीदाबाद लोकसभा से ललित नागर को टिकट मिला है. ललित इस समयहरियाणा की तिगांव सीट से विधायक हैं. ललित का समना होगा मौजूदा सांसद कृष्ण पालगुर्जर से. कृष्ण पार 2014 का चुनाव एक तरफा तरीके से जीते थे. उनकी जीत का अंतर था4.66 लाख. इसलिए कृष्ण पाल के खिलाफ पार्टी ने नए चहरे को आज़माने का फैसला लियाहै.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- तीन तलाक का नाम लेते ही क्यों भड़क गई महिलाएं?