बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव वाराणसी से सपा के उम्मीदवार बन गएहैं. नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तेज बहादुर यादव ने सपा के प्रत्याशी के तौरपर अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पहले सपा ने शालिनी यादव को वाराणसी सीट सेउम्मीदवार घोषित किया था. अब कहा जा रहा है कि वह अपना नामांकन वापस लेंगी.SP changes candidate from Varanasi LS Constituency; gives ticket to Tej BahadurYadav (BSF constable who was dismissed from service after he had released videolast year on quality of food served to soldiers). Earlier, SP's Shalini Yadavhad filed her nomination from Varanasi. pic.twitter.com/OihDeRt6bh— ANI UP (@ANINewsUP) April 29, 2019 पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान तेजबहादुर यादव पहले ही कर चुके थे. लेकिन वह निर्दलीय चुनाव प्रचार कर रहे थे. अब सपाने उन्हें अब अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. पीएम मोदी के खिलाफ इस सीट सेकांग्रेस ने अजय राय को मैदान में उतारा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में राय को 75हजार वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर रहे थे. सेना के जवान तेज़ बहादुर जी कोवाराणसी से समाजवादी पार्टी का टिकट दिया गया है। — Samajwadi Party(@samajwadiparty) April 29, 2019 कौन हैं तेज बहादुर यादव दो साल पहले तेज बहादुरका वीडियो आया था. इसके बाद वो मीडिया और सोशल मीडिया पर सनसनी बन गए थे. वीडियोमें उन्होंने दिखाया था कि जवानों को ठीक से खाना नहीं मिल रहा, कई बार तो भूखे सोजाते हैं. उन्होंने सरकार को दोष नहीं दिया. कहा कि ऊपर से तो सब आता है, लेकिनयहां बड़े अफसर घपला कर जाते हैं. वीडियो सरकार तक पहुंचा तो हरकत में आई. होममिनिस्टर राजनाथ सिंह ने पूरी रिपोर्ट मांगी. इस बीच BSF से तेज बहादुर की छुट्टीहो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेजबहादुर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सेमुलाकात भी की. तेज बहादुर का पर्चा स्वीकार होते ही शालिनी यादव अपना नाम वापस लेलेंगी.--------------------------------------------------------------------------------बाड़मेर में सनी देओल के रोडशो में आने की निराली वजहें सुनिए